: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Sat, Jun 29, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक का आयोजन
शाहनगर नि प्र । राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक साक्षरता 2024/2308के मुताबिक मध्यप्रदेश मे साक्षरता दर बढाने को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पन्ना के सभी ब्लाकों मे असाक्षरों को चिन्हित कर विशेष सर्वः अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी असाक्षर न रहे । इस अभियान में सभी माध्यमिक शालाओं के प्राधानअध्यापक,शिक्षक , आंगनवाणी कार्यकर्ता की ङयुटी लगाई गयी थी। जिसको लेकर शाहनगर मुख्यालय के बी आर सी भवन सभागार मे शुक्रवार 28जून को एक बिशेष बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें बी आरसी अमित श्री वास्तव ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये बताया की सभी लोग अपने मोबाइल में एन आई एल पी एप ङाऊनलोङ करें ।सोंपे गये सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का घर घर जाकर सर्वे करें सहित दायित्व सोंपे गये ।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक का आयोजन
शाहनगर नि प्र । राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक साक्षरता 2024/2308के मुताबिक मध्यप्रदेश मे साक्षरता दर बढाने को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पन्ना के सभी ब्लाकों मे असाक्षरों को चिन्हित कर विशेष सर्वः अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी असाक्षर न रहे । इस अभियान में सभी माध्यमिक शालाओं के प्राधानअध्यापक,शिक्षक , आंगनवाणी कार्यकर्ता की ङयुटी लगाई गयी थी। जिसको लेकर शाहनगर मुख्यालय के बी आर सी भवन सभागार मे शुक्रवार 28जून को एक बिशेष बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें बी आरसी अमित श्री वास्तव ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये बताया की सभी लोग अपने मोबाइल में एन आई एल पी एप ङाऊनलोङ करें ।सोंपे गये सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का घर घर जाकर सर्वे करें सहित दायित्व सोंपे गये ।
कचौरी गांव के खिरका हार केखेतों मे दो भिङे दो पक्ष
लाठी-ङन्ङों लात घून्से से जमकर मारपीट
लहुलुहान हालात मे कटनी रेफर
पुलिस ने किया दोनों पक्षों में काऊंटर केश दर्ज
शाहनगर नि प्र /थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत। शुक्रवार के रोज दोपहर 12बजे 108ऐम्बुलेन्स को सूचना मिली की हमे बचा लो नही तो हम लोग आज मर जायेंगे मामले की जानकारी मिलते ही शाहनगर की दो ऐम्बुलेन्स स्टाप में एम टी शाहरूख खाॅन पायलेट संतोष यादव एवं ई एम टी सुशील बर्मन पायलेट फहीम अहमद तत्काल कचौरी गांव के खिरका हार के खेतों मे पहूंचे जहां करीबन एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट चल रही थी । तत्काल मारपीट मे घायलों को लेकर शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां ङाकटरों ने सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज करते हुये गंभीर परिस्थिति देखते हुये कटनी रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी जगत सिंह राठौर पिता झल्लु सिंह राठौर उम्र 21वर्ष निवासी कचौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी जमीन कचौरी गांव के खिरका हार में है जहां पर अनावश्यक कचौरी गांव के कुछ लोग अपना अधिकार जमा रहे है। जिसका मे विरोध करता रहा हूं तो मुझे अनुरोध सिंह , शिव सिंह ,मुन्ना सिंह , अजय सिंह , निर्माण सिंह , जगत सिंह , गणेश सिंह सभी ने मिलकर मारपीट की है और कह रहे थे की आज तो बच गये अब मिलोगे तो जाॅन से खत्म कर देंगे फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर शाहनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक - 207/24 के तहत मामला दर्ज करते हुये आई पी सी की धारा -294, 323,506,34के तहत मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरी तरफ फरियादी जगत सिंह पिता शिव सिंह राठौर 36 वर्ष निवासी कचौरी ने बताया की मेरे साथी बहादुर सिंह के साथ मारपीट की गयी है जबकी हमारी जमीन पुश्तैनी खिरका हार मे है फिर भी कचौरी गांव के जगत सिंह राठौर , झल्ला सिंह राठौर ,एवं भल्लु सिंह राठौर ने मारपीट की है। शाहनगर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर अपराध क्रमांक 206/20 के तहत मामला दर्ज करते हुये धारा 323,294,506,34के तहत कार्यवाही करते हुये मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।
इनका कहना है ।
विवेचक-
संतोष सिंह मशराम
सहायक उप निरीक्षक थाना शाहनगर
कचौरी गांव मे दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है विवेचना जारी है ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षिका को दी गई गई भाव भीनी विदाई
शाहनगर नि.प्र /- नगर के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में 29जून 2024 दिन शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय,की श्री मति रमा कचेर को विद्यालय स्टाप सहित उपस्थित वरिष्ट अधिकारीयों जनप्रतिनिधीगण एवं पत्रकारों ने भाव भीनी विदाई दी। कार्यक्रम के शुरूआती दौर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर सी एम राईज प्रभारी प्राचार्य भरत पान्ङे पूर्व सी एम राईज प्राचार्य श्री राजेन्द चौबे शासकीय कन्या शाला प्रभारी प्राचार्य श्री परशुराम उरमलिया एवं मुख्य अतिथी पूर्व सेवा नि. शिक्षिका श्री मति सरिता तिवारी विद्यालय प्राधानअध्यापक श्री उमराव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। ततपश्चात विद्यालय स्टाप के द्वारा कार्यक्रम मे पहूंचे आगंतुकों का स्वागत रोली एवं माल्यार्पण के साथ कराया गया । इस अवसर पर सी एम राईज प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल पान्ङे ने कहा की शिक्षक एवं शिक्षिका को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। हम श्री मति रमा कचेर मेम से यही कहेंगे की आप हम सभी शिक्षक सदैव समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । आप स्वस्थ्य रहे जिस तरीके से आपने अपने दोनो बेटे एवं बेटी को भी इसी शिक्षा विभाग से जोङकर शिक्षक एवं शिक्षिका बनाया है वह काबिलेतारिफ है ।साथ ही पूर्व सी एम राईज प्राचार्य श्री राजेन्द चौबे ने कहा की श्री मति रमाकचेर ने अपनी शासकीय सेवा के पूरे साल इसी विद्यालय मे पूरी ईमानदारी, लगनशील, निर्विवाद,एवं कर्तव्यनिष्ठा से गुजारे है। निश्चित ही कचेर मेम सहज सरल एवं सौम्य की प्रतिमूर्ति है । वो हमारी मार्गदर्शक रही हैं ।और आगे भी चाहेंगे की अपना मार्गदर्शन शिक्षा जगत को अनुग्रहित करती रहेंगी । उपस्थित कार्यक्रम मे सभी का अभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमराव सिंह ने किया।इस अवसर पर श्री मति रमा कचेर ने कहा की जिस तरीके से मुझे इस विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर अतिथियों व विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्री मति रमा कचेर को श्री फल एवं शाल एवं श्री रामचरित मानस सहित अन्य उपहार भेंट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय स्टाप में शिक्षक श्री सुरेन्द्र ओझा ने किया कार्यक्रम में सेवा निव्रत रमा कचेर के पति श्री पुरन लाल कचेर पुत्र कुलदीप कचेर बेटी श्री मति ज्योती कचेर एवं दामाद संतोष कचेर सहित सी. ए .सी. कुलदीप सोनी , अरूण पाल सहित शिक्षक संपत मिश्रा सुरेन्द्र ओझा प्राण सिंह श्री मति सुधा जैन श्री मति सुधा सिंह जैन श्रो मति संन्जु सोनी श्री मति अनिता दुबे श्रीमति अर्चना खरे श्याम दास शुक्ला संजय खरे सहित स्टाप शामिल रहे।
: भगवानदास कौरव भाईजी का विदाई समारोह संपन्न
Sat, Jun 29, 2024
भगवानदास कौरव भाईजी का विदाई समारोह संपन्न
शासकीय हाई स्कूल सीरेगाँव में पदस्थ भगवान दास कौरव का संकुल केंद्र की समस्त शालाओ के शिक्षकों द्वारा विदाभिन्द्न किया गया जिसमें सेवानिवृत शिक्षक टी सी विश्वकर्मा शिवदयाल साहू हेमराज कौरव के आतिथ्य व प्राचार्य अर्चना झारिया की अध्यक्षता में साल श्रीफल वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्पन्न हुआ इस अवसर पर विनोद सोनी रामकुमार कौरव प्रवीण नायक ने भगवान दास कौरव भाईजी के कार्यकाल पर विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोनी ने किया सुदर्शन कौरव रुक्मणि ठाकुर सरिता पटेल प्रतिभा राय रामकुमार राजपूत संतोष दीक्षित मनसिह कौरव प्रेम नारायण साहू मुन्ना लाल राजपूत की उपस्थिति सराहनीय रही ।
: सहायक संचालक को सेवानिवृति पर दी विदाई
Sat, Jun 29, 2024
सहायक संचालक को सेवानिवृति पर दी विदाई
गाडरवारा। बीते शनिवार को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साईंखेड़ा में पदस्थ सहायक संचालक (बीईओ) प्रतापनारायण आर्य को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में अनेक प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर भव्य दी गई। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों द्वारा किया गया तदोपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत लिपिक अमित पटैल, किरण अग्रवाल, शरद दुबे, हरिओम जाटव सहित शिक्षक संदर्भ समूह के शिक्षकों सिराज अहमद सिद्दिकी , मधुसूदन पटैल, हल्केवीर पटैल सहित अनेक क्षेत्रीय शिक्षकों ने किया। विदाई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण का कार्य करते है । निर्वाचन एवं अन्य शासकीय कार्यों को भी शिक्षक सक्रियता से करते हैं। श्री प्रतापनारायण जी ने भी अपने दायित्व का निर्वाहन ईमानदारी से किया है। उन्होंने कार्यक्रम में आगे कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए हम सभी को बेहतर से बेहतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे प्रतापनारायण ने अपने उदबोधन में कहा कि मैंने सदैव अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूर्ण सक्रियता से किया। मुझे मेरे सम्पूर्ण सेवाकाल में जिन भी अधिकारियों एवं शिक्षकों का सहयोग मिला उनके लिए सदैव आभारी हूँ। कार्यक्रम को अनेक प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएसी पवन राजौरिया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन लिपिक अमित पटैल ने किया। विदाई कार्यक्रम में स्थानीय प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक , बीआरसी संदीप स्थापक सहित अनेक क्षेत्रीय प्राचार्यो, शिक्षकों ,लिपिकों , अजाक्स के सदस्यों एवं श्री आर्य के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।