: भोपाल के मानस भवन में एकदिवसीय परि संवाद कार्यक्रम आयोजित
Sun, Jul 28, 2024
मानस भवन भोपाल में एकदिवसीय परि संवाद कार्यक्रम भू अतिक्रमण एवं समान नागरिक संहिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता,संविधान विशेषज्ञ मुख्य वक्ता अश्विनी उपाध्याय , मुख्य अतिथि विधायक भागवान सवनानी अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा ,विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग सदस्य डाक्टर निवेदिता शर्मा की उपस्थिति में धर्म,संस्कृति समिति, हिंदुस्तान समाचार न्यूज़ एजेंसी के तत्वाधान में आयोजित किया गया l इस परिसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश से आए हिंदुस्तान समाचार न्यूज़ एजेंसी के प्रदेश प्रमुख ब्यूरो श्री मयंक चतुर्वेदी आदि के साथ जिला संवाददाताओं के साथ-साथ धर्म संस्कृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा आदि की भी उपस्थिति रही l नरसिंहपुर जिले से भागीरथ तिवारी,अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे l जिले में किए जाने वाले अतिक्रमण के संबध में चर्चा कीl
: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार,नवयुवती ने निगला कीटनाशक
Sun, Jul 28, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
मंहगवा सरकार मे वृक्षारोपण
शाहनगर नि .प्र .। जनपद शाहनगर की ग्राम पंचायत मंहगवा सरकार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के हरवंशपुरा ग्राम के खेल मैदान में 250पौधे रोपित किये गये इस अवसर पर मंहगवा सरकार के सरपंच श्री अनिल चौधरी ने बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देशवासियों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आव्हान को सफल बनाने के लिए यह व्रक्षारोपण कराया गया है। हमारे यही पेङ प्रक्रति का संतुलन एवं शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण को बनाये रखने मे सहयोगी बनाये रखते हैं। आगे भी यह अभियन जारी रहेगा व्यक्ति को चाहिये की अपने जीवन मे आदमी को पेङ जरूर लगातार चाहिये इस अवसर पर पंचायत सचीव अम्बिका दुबे ग्राम रोजगार सहायक श्री मति सन्ध्या सिंह वरिष्ट नागरिक आशाराम सिंह हरवंश पुरा मैट सोनु आदिवासी सहित ग्रामवासियो ने इस पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाई ।
रोपा लगाते समय सर्प ने युवक ङसा
मामला लमतरा गांव के ङेरा मङैयन का
शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत लमतरा गांव के ङेरा -मङैयन निवासी दिलराज यादव पिता श्री प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष जो शनिवार के रोज अपने खेतों मे धान का रोपा लगा रहा था तभी खेत मे भरे पानी मे जहरीले सर्प ने युवक को ङस दिया जिसे परिजनों ने आनन - फानन में शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहा तत्काल प्राथमिक उपचार पश्चाताप हालत मे सुधार न होने कटनी रेफर कर दिया पीङीत के परिजन में बङे भाई रंजीत यादव ने बताया की मे बस चालक हु मुझे जैसे ही जानकारी लगी तत्काल बस खङी कर भाई का इलाज करने तत्काल शाहनगर आया है पर जहरीला सर्प होने से हालत मे सुधार नहीं हो रहा ।
नवयुवती ने निगला कीटनाशक
गंभीर रूप मे बेसुध अवस्था मे कटनी रेफर
नाहनगर नि. प्र. शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ईमलिया गांव मे शनिवार की रात अपने घर मे रखी कीटनाशक दवा निगलने से 21वर्षीय नव युवती गंभीर से बेसुध अवस्था मे शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाई गयी जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया परिजनों मे युवती के पति नरेश सिह ने बताया की मेरी पत्नी श्री मति क्रष्णा सिंह ने शनिवार की रात 9:30 पर हम -सभी घर के लोगों को रात की ब्यारी कराई और कमरे मे सोने चली गयी ।तभी अचानक उल्टी होने लगी जब पूछा तो बताया की मे जीना नही चाहती और घर मे पशुओं को लगने वाली इल्ली की दवा निगल ली मामले की तहरीर शाहनगर बी एम ओ ङाॅ0 सर्वेश लोधी ने शाहनगर पुलिस के पास भैज दी है ।
: गाडरवारा,969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Jul 28, 2024
969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 969 वें सप्ताह का पौधारोपण शनि मंदिर रोड ( वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट ) स्थित मवेशी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें राजेंद्र राय् श्रीमती वर्षा चौकसे् कुमारी नताशा सराठे ्कुमारी सैजल जैन् विकास आरसे् चिरंजीव अपूर्व पाराशर सिद्धांत जैन ( टीनू भाई ) चिरंजीव आदित्य राजौरिया्श्रीमती वृन्द्रा लड्ढ़ा् कुमारी खुशबू जैन के जन्म दिवस पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।