: गाडरवारा,969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Aditi News Team
Sun, Jul 28, 2024
969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 969 वें सप्ताह का पौधारोपण शनि मंदिर रोड ( वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट ) स्थित मवेशी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें राजेंद्र राय् श्रीमती वर्षा चौकसे् कुमारी नताशा सराठे ्कुमारी सैजल जैन् विकास आरसे् चिरंजीव अपूर्व पाराशर सिद्धांत जैन ( टीनू भाई ) चिरंजीव आदित्य राजौरिया्श्रीमती वृन्द्रा लड्ढ़ा् कुमारी खुशबू जैन के जन्म दिवस पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :