: जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं : जालम सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह द्वारा एसआरजी कार्यालय मे लगाई जनसुनवाई
Sat, Jul 27, 2024
जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं : जालम सिंह पटेल
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह द्वारा एसआरजी कार्यालय मे लगाई जनसुनवाई
जनसुनवाई मे जनता ने लगाई मदद की गुहार
सुनवाई मे अनेको समस्याओ का हुआ तुरंत निस्तारण
गोटेगांव - विगत दिवस दिन शुक्रवार को नगर के स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर के समीप एसआरजी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) द्वारा जन-समस्याओं के समाधान हेतु गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया गया । आयोजित जनसुनवाई में शुक्रवार को आवेदन एवं मौखिक के माध्यम से लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई। ज्ञात होवे कि पूर्व में क्षेत्र स्व मणिनागेंद्र सिंह मोनू भैया की जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की मदद के लिए नई पहल की शुरुआत की गई थी जिसमें लाखों लोगों तक मदद पहुंची थी। एक बार एसआरजी कार्यलाय में जनसुनवाई की पहल को स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है बीते दिवस 26 जुलाई दिन शुक्रवार की जनसुनवाई में लगभग 43 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अनेकों आवेदकों को समाधान मिल सका जबकि कुछ आवेदकों को आश्वासन मिल पाया है पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने मीडिया से बात करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं होता है समाधान ही उस का मुख्य उद्देश्य है।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से यह रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान के एसआरजी कार्यालय में मुख्य रूप से मौजूद गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, पंकज चौकसे,राजकुमार जैन,निधान सिंह पटेल, मुकेश चौकसे, नगरपालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती सतीश पटेल, एकम सिंह पटेल,सतीश अग्रवाल, राजू राजपूत, शक्ति सिंह राजपूत अर्जुन मालगुजार, दीपक सोनी, देवदत्त पचौरी,रम्मू पटेल,सचिन पाठक, विक्की तिवारी, शुभम पटेल,जितेंद्र चांदौरिया,दीनू छिरा, बिहारी चांदौरिया, उमाशंकर छिरा,बल्ला भनारे विकास राजपूत सहित नगरपालिका, जनपद, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की कर्मचारी मौजूद रहे।
: शाह नगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Sat, Jul 27, 2024
जितेंद्र दुबे ,शाहनगर
शाहनगर पहुंचे पन्ना कलैक्टर
राजस्व महाअभियान की ली समीक्षा बैठक
शाहनगर नि.प्र । पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने गुरूवार 25जुलाई को शाहनगर तहसील का औचक निरिक्षण कर राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की इस महाअभियान के अंतर्गत नक्शा तर्मीम एवं ईकेवाईसी , नामांतरण ,बटवारा सीमांकन हेतु समय सीमा पर कार्य पुरा किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगामी 26 28 जुलाई तक तीन दिवस तक सभी हल्कों में पदस्त पटवारियों के द्वारा में ईकेवाईसी सत्यापन करने के निर्देश दिये इन तीन दिवसों मेंअवकाश नहीं होगा कार्य निरन्तर सुचारू रूप से कराने जाने के भी सख्त निर्देश दिये । बैठक मे प्रमुख रूप से शाहनगर तहसीलदार श्री मति कोमल सिंह नायब तहसीलदार रोड्रिग्स विक्टर, आर आई के के शर्मा सहित समस्त हल्कों के पटवारी शामिल रहे ।
गाय से टकराई बाइक, युवक घायल, गाय की मौत
शाहनगर नि. प्र. । थाना शाहनगर क्षेत्र के पन्ना - कटनी रोङ पर गुरूवार के रोज शाम को 6 कटनो से टिकरिया जा रहा नवयुवक सङक हादसे कि शिकार हो गया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अरविन्द्र चौधरी पिता केशराज चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी टिकरिया जो अपनी मोटरसाईकिल से अपने घर टिकरिया जा रहा था की शाहनगर के धर्मपुरा पेट्रोल पम्प के सामने मैन रोङ पर बैठी गाय से तेज रफतार मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर सीधे टकरा गयी जिससे घटना स्थल पर गाय की मौत हो गयी घटना की जानकारी राहगीरों एम्बुलेंस स्टाप को दी जिस पर ऐम्बुलेन्स स्टाॅप ई एम टी सुशील बर्मन पायलट ब्रजेन्द्र सिंह पटेल ने तत्काल शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां घायल का ईलाज जारी है ।
सिर में शब्बल लगने से प्रोढ की हुयी थी मौत पी .एम. कराकर लाश परिजनों को सोंपी
शाहनगर नि .प्र. / थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी के परासी गांव मे 25जुलाई को आपसी बुराई के चलते जहां दो लोगों के आपसी विवाद में 47 वर्षीय प्रोढ की हत्या सिर में शब्बल मारने से मैकु आदिवासी पिता पुरन आदिवासी निवासी परासी की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी । और आरोपी घटने स्थल से फरार हो गया है ।जिस पर बोरी पुलिस ने आरोपी गंगा राम आदिवासी पिता दुलारे आदिवासी उम्र 41वर्ष निवासी परासी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की सघन तलाश जारी कर दी है ।म्रतक के भाई सुनील आदिवासी पिता पुरन आदिवासी ने बताया की हम लोग 5भाई थे एक की मौत बीमारी मे हो गयी थी दूसरे की हत्या कर दी गयी पहले से हमारे भाई की बुराई आरोपी गंगाराम के फुफा से थी जिस बुराई को आज पांच साल हो गये । अभी हाल ही मे गंगाराम आदिवासी महाराष्ट से आया था । और गांव मे बिक रही शराब लेकर खुद पीकर गाली गलौज करते हुये मैकु आदिवासी के घर जा पहुंचा। और वहीं रही शब्बल मैकु आदिवासी के सिर पर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसको मौत हो गयी थी इनका कहना है ।--अनिता कुटापेथाना प्रभारी शाहनगरमामला शाहनगर थाना के बोरी चौकी स्थित परासी गांव का है जहां पूर्व की आपसी बुराई के चलते हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की सघन तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा ।
: शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Jul 26, 2024
शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
गाडरवारा। बीते शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की विकास खण्ड स्तरीय शालेय बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एन पी एस स्कूल में किया गया l प्रतियोगिता में बी टी आई संकुल ,आदर्श संकुल, के एन वी संकुल ,कन्या शाला संकुल और आमगांव संकुल के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बीआरसी संदीप स्थापक ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में बी ए सी पवन राजोरिया, विकासखंड खेल अधिकारी अनुज जैन ,वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश पटेल,अजय सोनी,विक्रम शर्मा , एन पी एस स्कूल की प्राचार्य मधुकांत श्रीवास्तव और संचालक श्रीमती आशा शाह , आयुषी शाह की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में परेश शर्मा, विपुल शर्मा, सिराज मोहम्मद, शिखा राजपूत, वैशाली बिजोरिया, अजीत उपाध्याय, शहजाद बेग ,यूनूस हुसैन, प्रीति ठाकुर ,रितेश सोनी ,रोबिन सिंह , ठाकुर , प्रियंका राजपूत, आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे l