: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
Tue, Oct 12, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन एवं उसके परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिेये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइटिंग की व्यवस्था के साथ फव्वारा शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आरओ वाटर संयंत्र की साफ- सफाई कराने और प्राचीन मूर्तियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिये निर्देशित किया। श्री सिंह ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की हिदायद दी।
इस अवसर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, अन्य अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद था।
जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
नरसिंहपुर ।
बुधवार 13 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में जनपद पंचायत नरसिंहपुर एवं करेली अतंर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार 13 अक्टूबर को पूर्वांह 11 बजे जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत सरसला में, दोपहर 12.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर में, दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में व अपरान्ह 4.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत बंधी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभाग प्रमुखों को जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अधीनस्थ विकासखण्ड/ ग्राम पंचायत स्तरीय अमले को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर रोहित सिंह ने सुनी लोगों की समस्यायें
Tue, Oct 12, 2021
जनसुनवाई में आये 170 आवेदन,
दो नि:शक्तजनों को मिली ट्रायसिकल
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 12 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 170 आवेदन आये।
जनसुनवाई में नरसिंहपुर तहसील के ग्राम गोरखपुर के निवासी आवेदक दिव्यांग श्री सामले गौंड़ और करेली तहसील के ग्राम धरमपुरी के दिव्यांग श्री चरण सिंह नौरिया ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह को अपने आवेदन में बताया कि उन्हें अपनी नि:शक्तता के कारण चलने- फिरने में दिक्कत होती है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों नि:शक्त आवेदकों को ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण को दिये। कलेक्टर ने मौके पर ही दिव्यांग श्री सामले गौंड़ एवं श्री चरण सिंह नौरिया को प्रदान की है। इस पर श्री सामले गौंड़ एवं श्री चरण सिंह नौरिया ने खुशी जाहिर की और उनकी समस्या का तत्परता से निराकरण होने पर कलेक्टर एवं शासन के प्रति आभार प्रकट किया।
जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
: गाडरवारा । सँयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा की बैठक सम्पन्न
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। आज सँयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा की बैठक दिनेश ढिमोले, देवेंद्र दुबे, रामनारायण कुररिया,हरगोविंद राय, रामशरण कौरव के अध्यक्ष मंडल में सम्पन्न हुई।बैठक मे राष्ट्रीय सँयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर लखीमपुर खीरी घटना के तहत मोर्चा द्वारा 11 अक्टूबर तक मांगे माने जाने का समय दिया गया था जो मांगे सरकार द्वारा नही माने जाने पर आज 12 अक्टूबर को शहीद किसानों को शांतिदूत तिराहा पर शाम को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।,15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराजसिंह चौहान सहित किसान विरोधी नेताओ के पुतले जलाए जाएंगे,18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन चीचली रेलवे गेट गाडरवारा में किया जाएगा।
गाडरवारा में किसान महापंचायत 28 अक्टूबर को तय हुआ। जो50 हजार किसानों की उपस्थिति में सँयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा सम्बोधित करते हुए सम्पन्न होगी।जो कि राष्ट्रीय समन्वय समिति के सभी9 सदस्य पहली बार एक साथ गाडरवारा आएंगे।
बैठक नरसिहपुर के अलावा जबलपुर एवं होशंगाबाद जिले के किसान प्रतिनिधि भीसमिलित रहे, बैठक को जबलपुर सँयुक्त किसान मोर्चा से आये मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुररिया ने बिस्तार से सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा क्यों लगातार11माह से आंदोलित हैं अपने बिचार रखे,बैठक में ब्रजमोहन कौरव, बाबूलाल जी पटेल, हरगोविंद राय, जितेंद्र भार्गव, सोमनाथ तिवारी, सुखदेव जी, सुबोध राजोरिया, राजू ढिमोले, अनिल कौरव, देवेंद्र वर्मा, मनीष चौकसे, नेपाल सिंह गुर्जर, देवेंद्र दुबे भरत कौरव, दिनेश जी ढिमोले,राहुल यदुराज वर्मा, जगदीश मुहारिया,ममार,बीरेंद्र कौरव,अरविंद ममार, जगदीश कौरव, नेपाल गुजर,भरत कौरव, आनन्द कौरव,राजेन्द्र शाह, धनन्जय सिंह चौहान,मनीराम अतरोइया, तुलसीराम श्रीवास, नरेंद्र वर्मा, लालसहब वर्मा,मनोज पटेल, कालूराम वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, सन्तोष वर्मा, परमानन्द,सन्तोष कौरव, करणसिंह अहिरवार, सहित सैकड़ों किसानों ने अपने बिचार रखे।इन किसानों के अलावा सैकड़ो किसान बैठक में उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने संकल्प लिया गया।
बैठक में ब्लाक वाइज जिम्मेवारी ली गई, होशंगाबाद जिले
से 5000 किसानों की भागीदारी करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने गाँव गाँव पर्चे पोस्टर, दीवाल लेखन के साथ वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार प्रसार किये जाने निर्णय लिया।