Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Oct 12, 2021

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन एवं उसके परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिेये।

        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइटिंग की व्यवस्था के साथ फव्वारा शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आरओ वाटर संयंत्र की साफ- सफाई कराने और प्राचीन मूर्तियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिये निर्देशित किया। श्री सिंह ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की हिदायद दी।   

   इस अवसर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, अन्य अधिका‍री एवं स्टाफ मौजूद था।

जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

नरसिंहपुर ।बुधवार 13 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में जनपद पंचायत नरसिंहपुर एवं करेली अतंर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

   बुधवार 13 अक्टूबर को पूर्वांह 11 बजे जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत सरसला में, दोपहर 12.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर में, दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में व अपरान्ह 4.30 बजे जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत बंधी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभाग प्रमुखों को जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अधीनस्थ विकासखण्ड/ ग्राम पंचायत स्तरीय अमले को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें