Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

तेंदूखेड़ा पुलिस ने अनाज चोरी मामले का कुछ ही घंटों में किया पर्दाफाश : नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

Aditi News Team

Wed, Jul 15, 2026

तेंदूखेड़ा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मानसिंह राठौर के घर हुई चोरी का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश

पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी हुआ खुलासा

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। मामला मानसिंह राठौर के घर का है, जहां बेखौफ चोरों ने अनाज के कोठे का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के अनाज पर हाथ साफ कर दिया था।

चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों में रखे अनाज को भी निशाना बना रहे हैं। रम्पुरा के रहने वाले मानसिंह राठौर के घर में घुसकर चोरों ने अनाज के कमरे का ताला तोड़ कर वहां रखी 14 बोरी मूंग और 7 बोरी चना पार कर दिया पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

तेंदूखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर ही 5 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा अनाज बरामद कर लिया ।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब इन चोरों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इन्होंने एक और बड़ा राज उगल दिया। आरोपियों ने कबूल किया है कि आज से ठीक 4 महीने पहले उन्होंने बिल्गुआ वेयरहाउस में भी एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें