: गाडरवारा, कलेक्टर ने शिक्षक हल्केवीर पटैल को किया सम्मानित
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सभागार में शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा के नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। उनके द्वारा शिक्षा गुणवत्ता की दिशा में समर्पित भाव से निरन्तर किये जा रहे नवाचारों व प्रयासों के फलस्वरूप कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें जिला शिक्षा कोर कमेटी में शामिल किये जाने की घोषणा की एवं कहा कि इस प्रकार के और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के हित में कार्य करें । साथ ही खेल जैंसी गतिविधियों में रूचि दिखायें इन कार्यो के क्रियान्वयन में शिक्षक हल्केवीर पटैल का सहयोग लिया जाये । जिले के अन्य शिक्षक भी श्री पटैल से अभिप्रेरणा लेकर कार्य करें। इस मौके पर ,सहायक कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा, डीएफओ पी डी गेब्रियल, जिला पंचायत सी ई ओ डॉ.सौरभ संजय सौरबणे, जिला कोषालय अधिकारी श्री अजय सामदेकर , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस बिल्सन, बीईओ साईंखेड़ा प्रतापनारायण, मनीष कटारे, उमाशंकर छिरा,सत्यप्रकाश त्यागी,ए एस मसराम सहित अन्य उपस्थित रहे।शिक्षक हल्केवीर पटैल को सम्मानित किए जाने पर डी ई ओ नरसिंहपुर सहित सभी शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
: गाडरवारा,सांगई मे बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। बीते मंगलवार को ग्राम सांगई में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के आयुष मैडिकल अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता द्वारा एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के प्राथमिक स्तर एवं आंगनबाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवाएं प्रदान की गई।इस अवसर पर डॉक्टर गुप्ता द्वारा बच्चों को साफ सफाई एवं कोरोना गाइडलाइन के पालन सबंधी निर्देश दिए गए। इस मौके पर स्कूल और आंगनवाड़ी के शिक्षक उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,कला उत्सव के तहत प्रतियोगितायें सम्पन्न
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा कला उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेशानुसार गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा में शास्रीय गायन, लोक गायन, लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शास्त्रीय संगीत गायन में कक्षा 11 वी की छात्रा कु.प्रियंका दुबे ,लोक गायन में छात्र नीतेश कक्षा 10वी और लोक नृत्य में आग्रह पाठक कक्षा 12वी के छात्र के साथ अन्य प्रतिभागियों का चयन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के मार्गदर्शन में एवं विद्यालय के शिक्षक सन्तोष जाटव,विजेन्द्र पटेल, अभिषेक सोनी, आरिज़ खान, ऋतु गुप्ता, रंजना शर्मा , सुषमा अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती लेखा साहू माध्यमिक शिक्षक ने किया।