: गाडरवारा ,थाना प्रभारी राजपाल बघेल ने अपनी टीम के साथ पैदल भ्रमण किया
Wed, Oct 13, 2021
गाडरवारा। नगर मे माता रानी के दर्शन करने के लिए लगातार भक्तों की भीड़ बढती जा रही है, भक्तों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो एवं आवागमन भी अवरुद्ध न हो जिसके चलते थाना प्रभारी द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए जगह-जगह स्टॉपर लगाए गये । नगर की सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन का मुआयना करने के लिए थाना प्रभारी राजपाल बघेल ने अपनी टीम के साथ नगर में पैदल भ्रमण किया ।
: धार में जनसुनवाई के दौरान किसान और कुंभकार ने कलेक्टर के सामने खा लिया जहर
Tue, Oct 12, 2021
महिला सरपंच के पति श्याम निनामा ने पहले भी रास्ते को लेकर परेशान किया था
धार। धार जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में मंगलवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत तिवड़ी के एक किसान व कुंभकार ने जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर न्याय नहीं मिलने पर कलेक्टर के सामने ही जहरीला पदार्थ पी लिया तत्काल ही उसे एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसका इलाज जारी है जहरीला पदार्थ पीने वाले 48 वर्षीय छोटेलाल शर्मा कि स्वजनों ने बताया कि ग्राम तिवड़ी के सरपंच के पति श्याम निनामा द्वारा छोटेलाल शर्मा को परेशान किया जा रहा था। जमीन के रास्ते को लेकर विवाद किया जा रहा था इसको लेकर तीन चार बार जनसुनवाई में पहले भी आवेदन किए जा चुके थे लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे में आज मंगलवार को भी वे जनसुनवाई में पहुंचे थे। और उन्होंने कलेक्टर के सामने ही जहर पी लिया
उनको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए हैं उन्होंने कहा कि महिला सरपंच के पति श्याम निनामा ने पहले भी रास्ते को लेकर परेशान किया था। उनके निवास की जमीन के रास्ते पर रेत डाल दी गई उसके बाद अचानक से श्याम निनामा ने अपनी पत्नी यानि वर्तमान सरपंच शारदा बाई के नाम पर 2018 का जमीन का पट्टा दिखा दिया इस तरह से बार-बार वह जमीन आदि को लेकर परेशान कर रहा था इसी से परेशान होकर उन्होंने जनसुनवाई में यह कदम उठा लिया उनका उपचार जारी है बता दें कि ग्राम तिवड़ी धार के समीपस्थ क्षेत्र का एक छोटा सा ग्राम है जनसुनवाई में इस तरह की स्थिति बनने से अफरा-तफरी हो गई, लोग आश्चर्य में पड़ गए
: सिंगरौली,किशोरी की तालाब में तैरती मिली लाश
Tue, Oct 12, 2021
सिंगरौली/माड़ा थाना के ग्राम पंचायत अमिलवान के ग्राम अमरा प्रधानमंत्री सड़क,ठीक बगल के तालाब में एक किशोरी की पानी में तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है सुबह में जब चलते राहगीरों ने देखा कि तालाब में किशोरी के बाल व शरीर के कुछ अंग दिखाई दे रहा हैं शव का शिनाख्त अनीता द्विवेदी पिता अतुल कुमार द्विवेदी निवास पड़रिया पोस्ट चंदवाही थाना बहरी जिला सीधी के रूप में हुई है।मृतिका अनीता द्विवेदी का लालन-पालन बचपन से ही ननिहाल में हुआ है नाना राजमन पाण्डेय निवासी कथुरा थाना माड़ा सिंगरौली के संरक्षण में पल रही पोती की अचानक मृत्यु की खबर सुनकर नाना को भारी आघात पहुंचा है।छात्रा तालाब में कूदकर आत्महत्या की है या फिर उसका हत्या हुआ है यह कह पाना मुश्किल है।माड़ा पुलिस के द्वारा मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है।वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सोमवार की सुबह 09:00 बजे घर से लापता हुई थी किशोरी
मृतिका परिवार के किसी भी सदस्य को बिना बताएं घर से सोमवार की सुबह 09:00 बजे घर से निकली थी।दोपहर 12:00 बजे तक परिजनों को अनीता घर में दिखाई नहीं दी तो घर के सदस्यों ने पास पड़ोस मोहल्ले एवं अन्य गांव में खोजबीन शुरू कर दिया और उस दिन कहीं भी पता नहीं चल सका।वहीं मंगलवार की सुबह लगभग 08:00 बजे अमरा तालाब में लाश मिलने की खबर मिली।अमरा तालाब से कथुरा गांव की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है।वहीं मृतिका अनीता द्विवेदी हाई स्कूल कथुरा में कक्षा 9वीं की अध्ययनरत छात्रा रही है माड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए निरीक्षण कार्यवाही के बाद अन्त्यपरीक्षण के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस बैढ़न भेज दिया है पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।उक्त कार्यवाही में- एएसआई ज्ञानेन्द्र पटेल,धीरेंद्र पटेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।