: नरसिंहपुर,मध्य-प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न गोटेगांव
Mon, Mar 7, 2022
नरसिंहपुर - विगत दिवस मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाधक्ष हेमराज विश्वकर्मा के आदेश अनुसार गोटेगांव रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई बैठक में पत्रकारों से मेल मुलाकात कर नगर एवं ब्लॉक इकाई की मजबूती पर जोर दिया चर्चा उपरांत संघ के सभी सदस्यों को परिचय कार्ड पहनाकर पत्रकार संघ के सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए स्वल्पाहार करते हुए चर्चा में कहा गया कि आगामी बैठक करकबेल में रखी जावेगी जिसकी जानकारी जिला सचिव एवं जिला उपाध्यक्ष करकबेल द्वारा दी जाएगी हम बता दें कि आगामी बैठक में नगर अध्यक्ष गोटेगांव एवं ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना नजर आ रही है पत्रकारों के इस कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अलावा गोटेगांव से हमारे पत्रकार साथी कपिल नायक एवं उनके साथ आए पत्रकार साथियों ने भी बैठक में भरपूर समय दिया, आगामी बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में उक्त बैठक कारकबेल में होना है सभी सदस्यों सहित उपस्थिति अनिवार्य होगी अंततः कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए युवा पत्रकार साथी दीपक सराठे द्वारा आभार व्यक्त किया गया बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष श्री हेमराज विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष संजय साहू, जिला महासचिव वीरेंद्र मेहरा, जिला सचिव राजीव दुबे, रघुनाथ राय उपेंद्र तिवारी दीपक सराठे जगदीश तिवारी सुनील महेरिया नर्मदा प्रसाद गुप्ता गोविंद यादव सत्येंद्र नेमा एवं संजय नेमा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,महिला दिवस पर स्कूलों में आयोजन के निर्देश
Mon, Mar 7, 2022
डीईओ की महिलाओं के सम्मान से जुड़ी सराहनीय पहल
गाडरवारा। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने सराहनीय पहल की है। उंन्होने आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय प्राचार्यो को 8 मार्च महिला दिवस के दिन विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली महिला शिक्षको एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के निर्देश दिये है
: गाडरवारा,साईखेड़ा विकासखण्ड में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर लगे टीएलएम मेले
Mon, Mar 7, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के अंतर्गत आदर्श , कन्या नवीन, आमगांव छोटा, पलोहाबड़ा , उत्कृष्ट साईंखेड़ा एवं बम्होरी कलां जनशिक्षा केंद्रों पर राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शिक्षण सहायक सामग्री(टीएलएम) मेलों का आयोजन किया गया। टीएलएम प्रदर्शनी में शाला स्तर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं के सहयोग से अनुपयोगी सामग्री द्वारा तैयार हिंदी, विज्ञान एवं गणित विषय से जुड़े टीएलएम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हिंदी में विलोम, पर्यायवाची शब्द,बारहखड़ी, विज्ञान में सोलर सिस्टम, धातु, अधातु,सूर्य व ग्रह एवं गणित विषय मे आरोही , अवरोही क्रम, ज्यामिति आकृतियों,दीवाल घड़ी सहित अन्य रोचक विषयों से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से हिंदी,विज्ञान व गणित विषयो के कुल 9 प्रादर्श चयनित किए गए जो 11 मार्च को विकासखण्ड स्तर पर आयोजित टीएलएम मेले में सहभागिता करेंगे ।उत्कृष्ट टीएलएम तैयार करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र पर आयोजित टीएलएम मेले में बीईओ प्रताप नारायण ने कहा की स्कूल में छात्र छात्राओं को सरल ढंग से शिक्षा देने में टीएलएम की अहम भूमिका रहती है। पलोहाबड़ा एवं आदर्श जनशिक्षा केंद्र में बीआरसी गिरीश पटेल ने कहा की स्कुलो में शिक्षको को टीएलएम का उपयोग करके ही पढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे बच्चें जल्दी सीखते है। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की टीएलएम मेलो के आयोजन से नित नए टीएलएम देखने को मिल जाते है। बीएसी मनीराम मेहरा ने साईखेड़ा जन शिक्षा केंद्र एवं बीएसी योगेन्द्र झारिया ने बनवारी में टीएलएम मेले के आयोजन में सहभागिता दी। पलोहा बड़ा में रामगोपाल गुर्जर, दीपक गुप्ता, हरिशंकर चोबे अतिथि के रूप में शामिल हुए। आदर्श जनशिक्षा केंद्र पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टीएलएम मेलो के आयोजन में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्रीमती आरती पाठक, मुमताज खान,के के वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, आनन्द चौकसे, जे एल झरबड़े, मोहन मुरारी दुबे ,जनशिक्षक प्रशान्त राय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपुत,देवी सिंह कीर, बनवारी लाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, मो अपसार खान , रामकृष्ण अहिरवार सहित प्रसन्न खत्री , आर् पी महिलांग, धनराज धानक ज्योति पराशर, विनीत कौरव, आजाद कौरव, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दीकी, दीपक गुप्ता, संजय अवस्थी, मानक लाल मनु सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।