: गाडरवारा,एनटीपीसी किसानों का लगातार धरना जारी
Thu, Sep 1, 2022
एनटीपीसी किसानों का लगातार धरना जारी
गाडरवारा,एनटीपीसी के प्रभावित किसानों द्वारा एनटीपीसी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है यह आंदोलन दिनांक 29 अगस्त से जारी है आंदोलन में दिन प्रतिदिन क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि किसानों का समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं आंदोलन में आज चौथे दिन सांसद प्रतिनिधि देवी सिंह कौरव एवं कौरव महासभा से राव वीरेंद्र सिंह जी का आगमन हुआ उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर सभी मांगों का समर्थन किया और कहा गया कि एनटीपीसी को कुछ मांगें तत्काल रुप से मान लेना चाहिए और बाकी अन्य मांगों पर एनटीपीसी अपनी सहमति कर सकती है। जिसको वह अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर सभी समस्याओं का समाधान निकल सकते है इसके साथ ही दोपहर बाद लोकसभा प्रत्याशी दीवान शैलेंद्र एवं अभिनय ढिमोले का आगमन हुआ उन्होंने भी किसानों की समस्याओं को समझा किसानों ने भी अपनी सभी समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के आंदोलन का समर्थन भी किया है।
: गाडरवारा, शपथ के साथ स्कूलो में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा
Thu, Sep 1, 2022
शपथ के साथ स्कूलो में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ागाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार क्षेत्रीय शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बीते गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हो गई। 15 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के शुरुआती दिन स्कूलो में शिक्षको एवं छात्र- छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। विदित हो कि पखवाड़े के अंतर्गत 2 सितंबर को शाला प्रबंधन समिति की बैठक में पालको को कोविड 19 संक्रमण से संबंधित आवश्यक प्रोटोकाल एवं साफ सफाई की जानकारी दी जाएगी । 3 सितंबर को शाला परिसर एवं शौचालयों की साफ सफाई के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। 5 सितंवर को स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छता पर आधारित पोस्टर , पेंटिंग निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने के साथ साथ जल संवर्धन की जानकारी देने के साथ प्रतिदिन 15 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियो को कराने के निर्देश दिए गए है।
: गाडरवारा,विशिष्ट शिक्षक सम्मान कार्यक्रम 4 सितंबर को
Thu, Sep 1, 2022
विशिष्ट शिक्षक सम्मान कार्यक्रम 4 सितंबर कोसम्मान से श्रेष्ठ कार्य को बढ़ावा मिलता है - बसेड़िया
गाडरवारा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा । उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक मधुसूदन पटेल ने बताया कि इस बार 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे मां विजयासन इंस्टीट्यूट गाडरवारा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उन 40 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अध्यापन के साथ साथ शिक्षा जगत में विशेष कार्य कर अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से शिक्षको का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते है । उंनके द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक, वृद्धशिक्षक सम्मान , उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, कोरोना योद्धा शिक्षको का सम्मान, मुहल्ला क्लास शिक्षक सम्मान आदि प्रकार से शिक्षको को सम्मानित किया जा चुका है । इसके अलावा कोरोना योद्धाओं , डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर सम्मान , नर्सेस ,सफाई कर्मी , टीकाकरण कर्मियों का सम्मान कर बसेड़िया ने सतत सभी को हमेशा प्रोत्साहित किया है।