: कुंडलपुर, विविध वेशभूषा स्पर्धा का भव्य आयोजन हुआ
Sun, Sep 4, 2022
विविध वेशभूषा स्पर्धा का भव्य आयोजन हुआ
कुंडलपुर ।सुसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में विविध वेशभूषा स्पर्धा का अभिनव आयोजन हुआ ।लगभग 30 प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सहभागिता जताई। बड़े बाबा की तलहटी में बसे कुंडलपुर जैसे छोटे कस्बे में प्रतिभाओं की कमी नहीं एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर प्रतियोगियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छोटे से लेकर बड़ों तक ने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी और निर्णायको को पशोपेश में डाल दिया ।काजल जैन सरस्वती देवी की भूमिका में ,आरोही मैना सुंदरी, रोमिल जैन श्रवण कुमार, पर्व जैन भक्तांबर गाथा का गान, रश्मि जैन सोधर्मेंद्र संगीता जैन शचि इंद्रानी ,सिद्धि जैन नीलांजना ,अंशिका जैन नीलांजना की सखी ,राजुल जैन सोमा का पति ,चंचल जैन सती सोमा ,शौर्य जैन मुनि महाराज की भूमिका में ,सुरभि जैन ने दश लक्षण धर्म की भूमिका में दशधर्म की सुंदर व्याख्या की ।विक्रांत जैन ने हथकरघा की भूमिका में हथकरघा की जानकारी दी। आयुषी सुरसुंदरी ,गुनगुन मैना सुंदरी ,कोमल चंद जैन एवं संगीता जैन ने सेठ सेठानी की भूमिका में सोनागिर चंदा प्रभु भगवान के दर्शन करने जाने की मनमोहक प्रस्तुति दी ।अरिहंत जैन हनुमान की भूमिका, प्राशू जैन झांसी की रानी की सुंदर प्रस्तुति ,आदेश जैन नन्हा बालक महात्मा गांधी चरखा से सूत काटते हुए ,अविरल जैन श्री कृष्ण, श्रीमती रत्ना जैन यशोदा माता ,श्रीमती शिखा जैन ने कारागृह की चंदन वाला की जीवंत भूमिका में आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी अमिट छाप छोड़ी ।आयुष जैन भगवान महावीर ,देवांश जैन साईं बाबा, पलक जैन सरस्वती माता, ममता जैन बुढ़िया की भूमिका में नजर आईं,हर्षिता सीता जी,। शैली जैन पूर्णायु की डॉक्टर ,सान्या जैन मरीज की भूमिका में पर्व और आयांश जैन कुंडलपुर के निवासी बनकर आचार्य श्री का सपना आयुर्वेद को अपनाएं जीवन सफल बनाएं पूर्णायु की शानदार प्रस्तुति दी । अर्हम जैन श्रेष्टि श्रावक बन मुनि महाराज का पडगाहन किया ,भूमि जैन राजस्थानी बालिका की भूमिका में नृत्य ,लक्ष्मी दीदी ने किसान की भूमिका में ग्रामीण किसान के परिवार के जीवन यापन का सुंदर चित्रण किया। निर्णयाको के निर्णय अनुसार बालक वर्ग में भूमि जैन राजस्थानी बालिका को प्रथम स्थान ।श्रीमती शिखा जैन चंदनबाला की भूमिका को प्रथम स्थान। सुरभि जैन दशलक्षण पर्व की भूमिका को द्वितीय स्थान एवं शैली जैन को पूर्णायु की प्रस्तुति पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sun, Sep 4, 2022
जिले में अब तक 1036.2 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 4 सितम्बर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1036.2 मिमी अर्थात 40.80 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 4 सितम्बर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 34.2 मिमी अर्थात 1.35 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 47 मिमी, गाडरवारा में 19 मिमी, गोटेगांव में 34 मिमी, करेली में 26 मिमी और तेंदूखेड़ा में 45 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर तक तहसील नरसिंहपुर में 977 मिमी, गाडरवारा में 1141 मिमी, गोटेगांव में 965 मिमी, करेली में 1125 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 973 मिमी वर्षा आंकी गई है।इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 719.80 मिमी अर्थात 28.34 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 666 मिमी, गाडरवारा में 741 मिमी, गोटेगांव में 582 मिमी, करेली में 615 और तेन्दूखेड़ा में 995 मिमी वर्षा हुई थी।6
सितम्बर से पूरक अंकसूचियों का वितरण
नरसिंहपुर।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा 2022 की मूल अंकसूचियां जिला समन्वयक केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर पर प्राप्त हो चुकी हैं। पूरक अंकसूचियों का वितरण 6 सितम्बर से 9 सितम्बर 2022 के मध्य 11 बजे से सायं 6 बजे तक परीक्षा कक्ष क्रमांक 2 से किया जावेगा। अंकसूचियां प्राप्त करने के लिए समस्त शासकीय/ अशासकीय, हाई/ हायर सेकेंडरी विद्यालय के संस्था प्राचार्य (स्वयं) या प्रतिनिधि (हस्ताक्षर पत्र सहित) उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अंकसूचियां प्राप्त करेंगे। यदि संस्था प्रमुख उक्त निर्धारित समयावधि में अंकसूचियां प्राप्त नहीं करते हैं, तो अंकसूचियां मंडल मुख्यालय वापस भेज दी जावेगी। यह जानकारी समन्वय/ प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।
राजनैतिक दलों की बैठक 6 सितम्बर को
नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 एवं निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, जिसके संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक 6 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में सर्वसंबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 5 सितम्बर को
नरसिंहपुर।जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में 5 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। सर्वसंबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने दी है।
राष्ट्रीय पोषण माह के संबंध में बैठक 5 सितम्बर को
नरसिंहपुर। जिले में एक सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 5 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक के पश्चात जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी।
: गाडरवारा, समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने किया विशिष्ट शिक्षको का सम्मान
Sun, Sep 4, 2022
राष्ट्र के पुनर्निर्माण में शिक्षको की अहम भूमिका --- बसेडिया
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय नर्मदा कालोनी के शंकर मंदिर में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेडिया द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 40 शिक्षको को रुद्राक्ष माला, मैडल, ट्राफी, डायरी, कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य , सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां की अध्यक्षता , पार्षद आनंद दुबे, सुरेंद्र गुर्जर ,दयोदय गौशाला के अध्यक्ष राजीव जैन, बीआरसी गिरीश पटैल , अरुण तिवारी, नारायण दुबे , बीएसी संदीप स्थापक एवं सागर जिले के राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक अशोक राजौरिया की उपस्तिथि में किया गया। कार्यक्रम निर्देशक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के कुशल निर्देशन में राजेंद्र गुप्ता, शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी , पवन राजौरिया, सुरेंद्र पटैल एवं प्रिंस बसेडिया के विशेष योगदान से आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री बसेडिया द्वारा कन्या पूजन से किया गया तदोपरांत माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों का पूजन किया गया । उदबोधन के क्रम में सर्वप्रथम समाजसेवी मुकेश बसेडिया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उनके द्वारा किये गए समाजसेवी कार्यो एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान कार्यक्रमो की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि मुझे भी स्कूल समय में गुरुजनों द्वारा बेहतर शिक्षा दी जिसकी बदौलत मेने उन्नति की । आज शिक्षको को सम्मानित कर बेहद खुशी हो रही है। उंन्होने समाजसेवी मुकेश बसेडिया के समाजसेवी कार्यो की प्रशंसा करते हुए नपा परिषद द्वारा नगर की शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंश बरसैयां ने कहा कि समाज मे शिक्षको का सम्मान समय समय पर होता रहना चाहिए क्योंकि सम्मान पाकर ही शिक्षको का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में पार्षद आनंद दुबे , सुरेन्द्र गुर्जर एवं राजीव जैन ने शिक्षको द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में शिक्षको का अहम योगदान है। कार्यक्रम मे शिक्षक अशोक राजौरिया ने उनके द्वारा उनके विद्यालय में किये गए बेहतर कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने करते हुए संम्मानित शिक्षको के उत्कृष्ट नवाचारों की जानकारी दी एवं अंत मे आभार प्रदर्शन शिक्षक पवन राजौरिया ने करते हए उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा स्वयं के द्वारा पेंटिंग से बनाई डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र को भेंट किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियॉ को शाल , श्रीफल, डायरी , पैन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सांगई में निशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे सहित प्रसन्न खत्री, के के राजोरिया, गजेंद्र कौरव, विनोद दुबे ,बसंत दुबे, मो अपसार खान, रामस्वरूप बसेडिया, मानकलाल अहिरवार, सुरेश श्रीवास, प्रियंका अग्रवाल, अंजुलता नेमा, सरिता पटैल, वंदना कौरव, किरणलता ठाकुर, शकुंतला उइके, रितु नामदेव, सुधा ब्रिजपुरिया, ब्रजेश श्रीवास, सुरेश श्रीवास, भूषण साहू, सुनील सोनी, जयनाथ मेहरा, बुलंद कुशवाहा, हरिओम स्थापक, गिरीश ताम्रकार, हरिओम कौरव, सरफराज मोहम्मद, सत्यम ताम्रकार, बलराम प्रजापति, धीरज जसाठी,ओमप्रकाश ठाकुर, प्रीतम रूसिया, अमित पटैल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षकगण एवं मां विजयासन इंस्टीट्यूट की बेटियों सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।