: गाडरवारा, पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Wed, Aug 31, 2022
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय तहसील कार्यालय में नायव तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव को मप्र पुरानी पेंशन बहाली महासंघ के बैनर तले शिक्षको ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने सबंधी मांगो को शामिल किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता शिवहरे,मलखान मेहरा, मनोहर लोधी, शैलेन्द्र कौरव, के के दुबे ,पवन मिश्रा, पवन बिजोरिया, दौलत पटैल, सुनील पिपरोनिया, सोमराज लोधी, दुर्गेश श्रीवास्तव, संतोष नामदेव , प्रमोद ढिमोले, दीपचंद चौधरी , उमा आरसे, राकेश गुप्ता , रामेश्वर कहार एवं प्रमोद सोनी आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, ख्याति प्राप्त डॉ सुशील शर्मा की कुण्डलिया छंद द्वारा आओ करें गणपति वंदना
Wed, Aug 31, 2022
गणपति वंदना
1.
शंकर सुत हे विश्वमुख,हे गणराज विशाल।
विघ्न हरो विघ्नेश तुम,हे प्रभु दीनदयाल।।
हे प्रभु दीनदयाल ,आप हैं विघ्न विनाशक।
प्रथम पूज्य गणराज ,आप हैं आत्म प्रकाशक।
बालक से हैं सौम्य ,आप सबके अभयंकर।
चरणों में मम शीश ,करो रक्षा सुत शंकर।।
2.
पूजा इनकी कीजिये ,ये गिरजा के लाल।
सकल अमंगल ये हरें ,गणपति बुद्धि विशाल।।
गणपति बुद्धि विशाल ,आप कर्मों के स्वामी
गिरजासुत हेरम्ब ,गजानन अन्तर्यामी।
भालचंद्र गजकर्ण ,कौन ऐसा है दूजा।
सिद्धिविनायक रूप ,करो गणपति की पूजा।।
3
वन्दन गणपति आपका ,चरणों में है माथ।
सारा जग रूठा रहे ,आप रहो बस साथ।।
आप रहो बस साथ ,भाव सुर छंदबद्ध हों।
वरदहस्त हो माथ ,कर्म सब बुद्धिनद्ध हों।
मंगल यश शुभ-लाभ ,तुम्हीं से गिरजानंदन।
प्रथमपूज्य प्रथमेश ,करूँ चरणों का वंदन।।
रचनाकार - डॉ. सुशील शर्मा गाडरवारा
: गाडरवारा, बीईओ एवं बीआरसी ने ली बैठक
Tue, Aug 30, 2022
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के विकासखंड चीचली के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र करपगांव में जन शिक्षा केंद्र के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक , माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम , विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सुनील श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक में बी ईओ श्री मसराम द्वारा शिक्षकों की स्कूलो में समय से उपस्थिति , शाला सही समय पर लगना एवं बंद होना संबंधी निर्देश प्रदान किए गए । बैठक में बीआरसी श्री पटेल द्वारा मैपिंग,प्रोफाइल अपडेशन, छात्रों का शत-प्रतिशत नामांकन,मोगली उत्सव, बाल रंग कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई। बैठक में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री सुनील श्रीवास्तव एवं जन शिक्षक अनूप पालीवाल ने अन्य अकादमिक बिंदुओं, शिक्षकों की समस्याओं एवं शाला संचालन के अन्य बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। बैठक में
प्रधान पाठक एस के शर्मा, श्रीमती सुनीता सोनी , जगदीश प्रसाद ठाकुर , श्रीमती विजया पटेल ,अखिलेश किशोर महाजन संजय राजपूत ,रामेश्वर दयाल कौरव ,रामगोपाल वंशपाल , कलीराम कौरव, अंकित साहू श्रीमती रजनीलता सिसोदिया, जितेंद्र कौरव ,शंकर पाल राजपूत, नारायण प्रसाद, अजय मेहरा ,सुरेंद्र सिंह, श्रीमती प्रभा मरावी, धर्मेंद्र प्रधान ,सुनील राजपूत ,श्रीमती सरोज साहू योगेश सोनी ,उमाशंकर कौरव लाल साहब कौरव ,महेश प्रसाद नेमा ,निरंजन कौरव, राजकुमार गौड़ ,अशोक शर्मा एवं मनीष नेमा उपस्थित रहे।