: गाडरवारा,मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशन
Mon, Dec 12, 2022
मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशनगाडरवारा। जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में हर साल की तरह रैप वॉक प्रतियोगिता किया जाता है,इस साल भी नये शस्त्र से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिये फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस पार्टी में 316 बच्चों ने भाग लिया उनके बीच रैंप वॉक प्रतियोगिता का कार्य कराया गया और उस आधार पर 16 बच्चे सेलेक्ट हुए,जिसमे से मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक और मिस्टर फ्रेशर मानस जैन बने,वही फर्स्ट रनर अप अभिषेक राजपूत सौम्या जैन और सेकेंड रनर अप तनीषा शुक्ला अनुज शर्मा बने,इस मौके पर कॉलेज के सभी पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थी। गौरतलब हो कि जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में रैंप वॉक प्रतियोगिता मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक गाडरवारा के पटैल वार्ड की निवासी हैं,जिन्होंने नगर के साथ ही अपने रजक परिवार का नाम रोशन किया। पटैल वार्ड में स्थित है मां हिंगलाज मंदिर के सेवक बड़े पापा मुकेश,गुड्डू,चाचा नरेश,पिता चंचल ( चंचू पहलवान ) उनके सभी शुभचिंतकों ने तनुप्रिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं बधाइयां दी।
: गाडरवारा,विनोद सोनी प्रांतीय महामंत्री बने
Mon, Dec 12, 2022
विनोद सोनी प्रांतीय महामंत्री बनेसर्वस्वर्णकार महा संगठन की एक आवश्यक बैठक परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु सेमरी में आयोजित की गई जिसमें माह22 जनवरी 2023में स्वर्णकार समाज का विशाल परिचय सम्मेलन सेमरी एवं में आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन अप्रैल माह 2023में बरेली में किया जाएगा इस अवसर पर सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ विश्वनाथ सोनी एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सोनी इंडस टाउन भोपाल* ने गाडरवारा स्वर्णकार समाज के समाजसेवी *विनोद सोनी* शिक्षक को सर्व सरकार महा संगठन का प्रांतीय महामंत्री मनोनीत कर घोषणा की इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं एवं सर्व स्वर्णकार महा संगठन के कोर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी ।
: धान खरीदी केन्द्र पचामा में संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम पचामा में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
Sun, Dec 11, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम पचामा में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी सालेचौका। समीपी ग्राम पचामा के राम जानकी मन्दिर पर धान खरीदी केन्द्र संचालित करने, ग्राम पचामा में स्वीकृत वेयर हाउस का निमार्ण कराएं जाने, डीसी पचामा से सालीचौका तक रास्ते में अतिक्रमण को तत्काल हटाने, पचामा से रहमा तक रोड़ का निमार्ण कराएं जाने सहित पूर्व में प्रशासन को दिए आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू हो गया है।पूर्व से उक्त मांगो के निराकरण हेतु आवेदन धरना प्रदर्शन किए जाने के बाबजूद निराकरण नहीं हो पाया इसलिए ग्रामीण किसान सभा के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं, यदि प्रशासन शीघ्र निराकरण नहीं करता तो आगे उग्र आंदोलन होगा ।