: छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ
Wed, Dec 14, 2022
छात्र छात्राओं ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथगाडरवारा। आज समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाते हुए ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक ने सभी को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने, प्रतिदिन एक यूनिट बिजली की बचत करने, अपने आसपास के लोगो को ऊर्जा बचत हेतु प्रेरित करने , अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने एवं पर्यावरण बचाने हेतु प्रयास करने सबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाए जाने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार व छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जारी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने संबंधी गतिविधियो के तहत 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शालाओं में ऊर्जा संरक्षण पर भाषण, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओ के आयोजन के अलावा छात्र छात्राओं के पोर्टल पर पंजीयन एवं सर्टिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए है। क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की अनेक शालाओं में भी ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाने संबंधी आयोजन हुए है।
: गाडरवारा की कृष्णा चौधरी इंदौर में हुई मिस मालवा कंपटीशन में सेकंड रनर अप रही
Wed, Dec 14, 2022
इंदौर में हुई मिस मालवा कंपटीशन में गाडरवारा की कृष्णा चौधरी सेकंड रनर अप रही शो को ऑर्गेनाइजर किया था प्रिया ग्रेवाल एवं शो को जज करने के लिए मुंबई इंदौर की सेलिब्रिटी आई हुई थी जिस में शामिल थे मिस्टर ऋतुराज के सिंह, सरफराज मेमन, मधुश्री शाह, शकील राज, और नीना साहनी कृष्णा चौधरी सुजीत चौधरी की पुत्री है सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनायें एवं बधाई दी गई। पूर्व में भी कृष्णा चौधरी ने अहमदाबाद, लखनऊ, जबलपुर, भोपाल, में भी अपने शहर का नाम रोशन कर चुकी है।
: जबलपुर,कलेक्टर ने एसडीएम,तहसीलदार व नायाब तहसीलदार कार्यालय का किया निरीक्षण
Tue, Dec 13, 2022
कलेक्टर ने एसडीएम,तहसीलदार व नायाब तहसीलदार कार्यालय का किया निरीक्षणजबलपुर।कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज अचानक सिहोरा पहुंचकर एसडीएम,तहसीलदार व नायाब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि कोर्ट संबंधी प्रकरणो का निराकरण तेजी से करें साथ ही उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण सात दिन के अंदर करें। कलेक्टर ने अनुभागीय राजस्व न्यायालय व तहसील कोर्ट में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।