: नगर कीर्तन जुलूस को दृष्टिगत रखते हुये गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियो की ली गयी बैठक
Thu, Dec 15, 2022
नगर कीर्तन जुलूस को दृष्टिगत रखते हुये गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियो की ली गयी बैठकआज दिनॉक 15-12-2022 को शाम 6-30 बजे श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब के 356 वें प्रकाश पुरब रविवार दिनॉक 1 जनवरी 2023 को मनाया जावेगा, इस अवसर पर दिनॉक 18-12-2022 को नगर कीर्तन जुलुस गुरूद्वारा प्रेम नगर मदनमहल से दोपहर 1-30 बजे निकाला जावेगा जो गोरखपुर बाजार होते हुये सदर गुरूद्वारे में पहुंचकर समाप्त होगा जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कन्ट्ोलरूम जबलपुर मे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, द्वारा गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक में भूतपूर्व विधायक श्री हरेन्द्रजीत सिंह (बब्बू), सहित सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार गुलजीत सिंह साहनी , सरदार पण्डित मदन दुबे, श्री लखवीर सिंह, श्री कौमी सिंह, श्री हरिन्द्र सिंह रेखी, श्री रनवीर सिंह, थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
बैठक मे उपस्थित सभी गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुये दिनॉक 18-12-2022 को आयोजित होने वाले नगर संकीर्तन जुलूस के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली गयी। चर्चा के दौरान बतायी गयी व्यवस्थाओं के सम्बंध मे सभी को आश्वस्त किया गया।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Thu, Dec 15, 2022
1445 किलोग्राम महुआ लाहन व 33 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 9 प्रकरण दर्जनरसिंहपुर।जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम खमतरा में दबिश देकर 1445 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 33 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 75 हजार 550 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तकनरसिंहपुर। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रदेश स्तरीय ऊर्जा साक्षरता अभियान में अधिकाधिक लोगों को शामिल करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तक किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। यह दिन ऊर्जा खपत के महत्व और हमारे दैनिक जीवन में इसके उपयोग, कमी और वैश्विक पारिस्थितिकीय तंत्र की स्थिति पर इसके प्रभाव के आंकलन के लिए मनाया जाता है। ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ग्लोबल बॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करने पर केन्द्रित है। यह अवसर ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देता है।इस सिलसिले में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ऊषा पोर्टल/ एप पर पंजीयन तथा ऊषा सर्टिफिकेशन के लिए अधिकारियों को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए दायित्व सौंपे हैं। इस संबंध में प्राचार्य पीजी कॉलेज, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान जिले के शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों एवं स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा साक्षरता संबंधी निबंध/ भाषण/ वाद- विवाद आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों का ऊषा सर्टिफिकेशन कराया जा रहा है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को ग्लोबल बॉर्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक कर लोगों का ऊषा सर्टिफिकेशन कराया जा रहा है। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों में पदस्थ अमले के माध्यम से भी यह कार्य किया जा रहा है। कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली जा रही है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 16 दिसम्बर कोनरसिंहपुर। जिले में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केन्द्रीय जेल के सामने न्यू बस स्टेंड के पास स्टेशन रोड नरसिंहपुर में 16 दिसम्बर सितम्बर को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। मेले के लिए आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन गूगल लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 के माध्यम से कराया जा सकेगा। मेले में 16 दिसम्बर को JBM Group Ahamadabad, Yazaki India Pvt Ltd Bhopal, ABD Ltd Chhindwara, Minda Corporation Ltd. Ptihampur, Avtec Ltd Pithampur, Aisect Jabalpur कम्पनियां शामिल होंगी। इन कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिस/ अन्य पदों पर भर्ती की जावेगी। अप्रेंटिसशिप मेले में 18 से 28 वर्ष तक के आयु के और 10 वीं/ 12 वीं/ स्नातक/ आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते हैं।इच्छुक आवेदक निर्धारित दिनांक एवं समय पर अपने बायोडाटा एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप मेले में भर्ती के लिए संबंधित कम्पनी के नियम एवं शर्तें लागू होंगी। मेले में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नरसिंहपुर ने दी है।
: सीवरेज प्लांट की योजना से साईखेडा तालाब गंदगी से मुक्त
Thu, Dec 15, 2022
सीवरेज प्लांट की योजना से साईखेडा तालाब गंदगी से मुक्तनगर परिषद साईखेडा और क्षेत्र हमेशा संतो कर्मस्थली रही है,यहां पर केशवानंद जी महाराज धूनी वाले,हरिहर महाराज नरहरिहानंद जी महाराज, भूमानन्द जी,तजाजुदीन वाले बाबा जैसे संतो की क्रीडास्थली रही है और यहां उन्होंने अनेक चमत्कार किये है जिससे भक्तों को लाभ मिला है।उनमै से एक ऐसे संत नरहरिहानंद महाराज जिन्होंने नगर के बीचो बीच सैकड़ों बर्ष पूर्व एक कोठी कोदो अनाज मै तालाब का निमार्ण कार्य करवा था जो लोगों की आज आस्था केंद्र है। नरहरियानंद महाराज ने तालाब मै जल समाधि ली थी ।पूर्व मुख्य मंत्री उमा भारती के बर्ष 2003 मै प्रवास के दौरान और भैया जी सरकार जीणोद्धार का संकल्प लिया था ।उनके सपने को साकार करते हुए नगर की समाजसेवी संस्था समाधान और तत्कालीन कलेक्टर एसडीएम अधिकारियों ग्राम वासियों ने के जनभागेदारी से तालाब गहरीकरण और साफ सफाई कर तालाब गंदगी और गाजर घास मुक्त किया था , लेकिन तालाब किनारे बसे वाशिंदों का पानी तालाब मै जा रहा था। तत्कालीन कलेक्टर वेद प्रकाश के संज्ञान मै लेते निर्देश दिया कि जिन घरो गंदा पानी तालाब मै जाता है वो वंद करे निर्देश का पालन करते हुऐ 35 वाशिंदों ने अपने घरो की निस्तारी पानी पाईप लाईन डालकर सामने सीवरेज लाईन मै जोड दिया और बाकी घरो का गंदा पानी सीवेज प्लांट की लाईन द्वारा बाहर कर दिया जिससे तालाब मै गंदा पानी नही जा रहा और तालाब प्रदूषण मुक्त हो गया।मप्र सरकार ने नगर परिषद साईखेडा मै 33 करोड की सीवरेज प्लांट योजना लागू कर घरो का गंदी पानी पाईप द्वारा प्लांट मै पहुचाकर फिल्टर कर दुधी नदी मै छोडा जायेगा जिससे खरबूज तरबूज की खेती करने वाले को रोजगार मिलेगा।नगर परिषद साईखेडा द्वारा भी 82लाख लागत से तालाब किनारे छिडाव घाट बनाकर और वाऊंडीवाल कर सुरक्षित किया जा रहा है ।बर्षो से उपेक्षा के बाद नरहरियानंद तालाब का जीणोद्धार होने से खुशी का माहौल है ।आस्था केन्द्र नरहरियानंद तालाब की प्रतिबर्ष नगर वासी परिक्रमा कर पूजन अर्चन करते है ।तालाब मै मछुआरे भी मछली पालन के रोजगार से अपनी जीविका उपार्जन कर ।तालाब मै दर्जनों बख्तो का ढेरा है जो जनाकर्षण केन्द्र बना है ।नगर वासियों ने तालाब मै वोट व्यवस्था और किनारे पर लाईट व्यवस्था करने की मांग नगर परिषद की है।