Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

: नगर कीर्तन जुलूस को दृष्टिगत रखते हुये गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियो की ली गयी बैठक

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
नगर कीर्तन जुलूस को दृष्टिगत रखते हुये गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियो की ली गयी बैठक आज दिनॉक 15-12-2022 को शाम 6-30 बजे श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब के 356 वें प्रकाश पुरब रविवार दिनॉक 1 जनवरी 2023 को मनाया जावेगा, इस अवसर पर दिनॉक 18-12-2022 को नगर कीर्तन जुलुस गुरूद्वारा प्रेम नगर मदनमहल से दोपहर 1-30 बजे निकाला जावेगा जो गोरखपुर बाजार होते हुये सदर गुरूद्वारे में पहुंचकर समाप्त होगा जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कन्ट्ोलरूम जबलपुर मे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, द्वारा गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक में भूतपूर्व विधायक श्री हरेन्द्रजीत सिंह (बब्बू), सहित सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार गुलजीत सिंह साहनी , सरदार पण्डित मदन दुबे, श्री लखवीर सिंह, श्री कौमी सिंह, श्री हरिन्द्र सिंह रेखी, श्री रनवीर सिंह, थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव उपस्थित थे। बैठक मे उपस्थित सभी गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुये दिनॉक 18-12-2022 को आयोजित होने वाले नगर संकीर्तन जुलूस के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली गयी। चर्चा के दौरान बतायी गयी व्यवस्थाओं के सम्बंध मे सभी को आश्वस्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें