Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान : मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

नरसिंहपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान

• नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹40 लाख मूल्य के 175 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

• मोबाइल प्राप्त कर नागरिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।

• आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।*

• मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 40 लाख कीमत के 175 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरसिंहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने उपस्थित नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* गुम मोबाइलों की सफल तलाश एवं बरामदगी में साइबर सेल की महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा एवं भूपेन्द्र नवरेती की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें