: गाडरवारा,मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशन
Aditi News Team
Mon, Dec 12, 2022
मिस फ्रेशर बनी तनुप्रिया,किया नगर का नाम रोशन
गाडरवारा। जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में हर साल की तरह रैप वॉक प्रतियोगिता किया जाता है,इस साल भी नये शस्त्र से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिये फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस पार्टी में 316 बच्चों ने भाग लिया उनके बीच रैंप वॉक प्रतियोगिता का कार्य कराया गया और उस आधार पर 16 बच्चे सेलेक्ट हुए,जिसमे से मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक और मिस्टर फ्रेशर मानस जैन बने,वही फर्स्ट रनर अप अभिषेक राजपूत सौम्या जैन और सेकेंड रनर अप तनीषा शुक्ला अनुज शर्मा बने,इस मौके पर कॉलेज के सभी पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थी। गौरतलब हो कि जबलपुर के ज्ञान गंगा कॉलेज में रैंप वॉक प्रतियोगिता मिस फ्रेशर तनुप्रिया रजक गाडरवारा के पटैल वार्ड की निवासी हैं,जिन्होंने नगर के साथ ही अपने रजक परिवार का नाम रोशन किया। पटैल वार्ड में स्थित है मां हिंगलाज मंदिर के सेवक बड़े पापा मुकेश,गुड्डू,चाचा नरेश,पिता चंचल ( चंचू पहलवान ) उनके सभी शुभचिंतकों ने तनुप्रिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं बधाइयां दी।
Tags :