: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Tue, Feb 7, 2023
विकास यात्रा के दौरान ली जल संरक्षण व नशा मुक्ति के लिए कार्य करने की शपथ
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार 7 फरवरी को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली गई। इस दौरान जल विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा की जनपद पंचायत चांवरपाठा के ग्राम बिलगुवां में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने जल संरक्षण करने और नशा मुक्ति के लिए कार्य करने की शपथ ली। विकास यात्रा में पूर्व विधायक श्री भैयाराम पटैल, तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा, श्री विश्वनाथ सिंह पटैल- मुलायम भैया, डॉ. हरगोविंद पटैल और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विकास यात्रा पहुंचने पर लाड़ली लक्ष्मियों ने जगह- जगह निकाली कलश यात्रायें
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023.
जिले में रविदास जंयती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। ये विकास यात्रायें जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों नरसिंहपुर, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा के ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में निकाली जा रही हैं। विकास यात्रा के दौरान उत्सव का माहौल है।
मंगलवार 7 फरवरी को विकास यात्रा के दौरान गांव- गांव में विकास यात्रा का स्वागत लाड़ली लक्ष्मियों द्वारा कलश यात्रा निकालकर किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिलगुवां, ग्राम बिजौरा, ग्राम पीपरवानी सहित अन्य ग्रामों में कलश यात्रायें निकाली गई ।
ग्राम अमोदा में विधायक श्री पटैल ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व हितलाभ वितरण
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023.
विकास यात्रा- 2023 के दौरान विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने जनपद पंचायत नरसिंहपुर की अमोदा ग्राम पंचायत के ग्राम अमोदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 67.40 लाख रुपये लागत की नवीन नलजल योजना व ग्राम रोहणी में 18.71 लाख रुपये लागत की नवीन नलजल योजना के और विधायक निधि से सीसी सड़क के कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस दौरान विधायक श्री पटैल ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किये। विधायक श्री पटैल ने हितग्राहियों से संवाद कर शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों और वंचित वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए गांव- गांव और नगरीय क्षेत्रों में विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। उन्होंने विकास यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 फरवरी को विकास यात्रा के रूट
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023.
जिले में संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसके लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में कुल 88 क्लस्टर बनाये गये हैं। इनमें 450 ग्राम पंचायतों के 1048 ग्राम और 8 नगरीय निकायों के 142 वार्ड शामिल किये गये हैं।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत 8 फरवरी को रूट क्रमांक 4 धमना क्लस्टर
में यात्रा ग्राम पंचायत खमरिया जर. से प्रात: 9 बजे शुरू होगी और समापन शाम 6 बजे ग्राम पंचायत घाटपिपरिया में होगा। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत खमरिया जर., सुपला, धमना, तिंदनी, करहैया नर्मदा एवं घाटपिपरिया के ग्रामों को शामिल किया गया है।
गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में 8 फरवरी को विकास यात्रा के रूट
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023.
जिले में संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसके लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में कुल 88 क्लस्टर बनाये गये हैं। इनमें 450 ग्राम पंचायतों के 1048 ग्राम और 8 नगरीय निकायों के 142 वार्ड शामिल किये गये हैं।
विकास यात्रा
विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के अंतर्गत 8 फरवरी को रूट क्रमांक 4 चांदनखेड़ा क्लस्टर
में यात्रा ग्राम पंचायत गोटेगांवखेड़ा से प्रात: 9 बजे शुरू होगी और समापन शाम 6 बजे ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में होगा। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत गोटेगांवखेड़ा, बरौदा, देवनगर पुराना, राजाकछार, पिपरसरा एवं चांदनखेड़ा के ग्रामों को शामिल किया गया है।
विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत कमती में हुआ निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023. विकास यात्रा- 2023 के दौरान विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमती में जनप्रतिनिधियों द्वारा पीएचई विभाग के 55 लाख रुपये लागत के कार्यों व एक लाख 66 हजार रुपये लागत के नाली निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन व 7 लाख 80 हजार रुपये लागत के आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया गया। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत 4 हितग्राहियों लीलाबाई कहार, छोटेलाल कहार, रूपेश सेन व गोरेलाल सेन का गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री हाकम सिंह चढ़ार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र नागेश, श्री निधान सिंह पटैल, श्री सतीश पटैल और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 7 एवं 8 फरवरी को विकास यात्रा के रूट
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023. जिले में संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसके लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में कुल 88 क्लस्टर बनाये गये हैं। इनमें 450 ग्राम पंचायतों के 1048 ग्राम और 8 नगरीय निकायों के 142 वार्ड शामिल किये गये हैं।विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 8 फरवरी को रूट क्रमांक 4 काशीखैरी क्लस्टर में यात्रा ग्राम पंचायत काशीखैरी से प्रात: 9 बजे शुरू होगी और समापन शाम 6 बजे ग्राम पंचायत सिमरियाकलां में होगा। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत काशीखैरी, महगुवां (दमो.), नैनवारा, छत्तरपुर, करहैया (बा.) एवं सिमरियाकलां के ग्रामों को शामिल किया गया है।
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 8 फरवरी को विकास यात्रा के रूट
नरसिंहपुर, 07 फरवरी 2023. जिले में संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इसके लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में कुल 88 क्लस्टर बनाये गये हैं। इनमें 450 ग्राम पंचायतों के 1048 ग्राम और 8 नगरीय निकायों के 142 वार्ड शामिल किये गये हैं।विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा के अंतर्गत 8 फरवरी को रूट क्रमांक 4 बम्हौरीकलां क्लस्टर में ग्राम पंचायत मड़गुला से प्रात: 9 बजे शुरू होगी और यात्रा का समापन शाम 6 बजे ग्राम पंचायत खुर्सीपार में होगा। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत मड़गुला, बम्हौरीकलां, गरधा, आमगांवछोटा, कामती एवं खुर्सीपार के ग्रामों को शामिल किया गया है।
: संयुक्त किसान मोर्चा अनशन स्थल पहुंचा समर्थन में क्लेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
Tue, Feb 7, 2023
संयुक्त किसान मोर्चा अनशन स्थल पहुंचा समर्थन में क्लेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापननरसिंहपुर फुटकर व्यापारियों के उचित विस्थापन का शीघ्र प्रबंध करने लगातार धरना के बाद कल से मजबूर होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।फुटकर व्यापारी कई वर्षों से स्थाई रूप से गुमटी बगैरह बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, जिन्हें प्रशासन द्वारा उनका कोइ उचित व्यवस्थापन न कर उन्हे बेदखल कर देने से उनके पूरे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।सदमे में परिवार के कमाने वाले व्यक्ति की मौत तक हो गईं हैं , और मजबूर होकर आंदोलनकारी आमरण अनशन पर भी बैठ गए हैं।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बृजमोहन कौरव एवं जगदीश पटेल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हर संभव सहयोग करते हुए समर्थन दिया। और कहा कि अब किसान मजदूर एवं छोटे व्यापारियो को मिलकर संघर्ष करना होगा। सरकार केबल कारपोरेट्स के हित में काम कर रही है, 2019में लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था उससे भी प्रशासन मुकर गया जिसमें प्रतिनिधिमंडल के साथ मोर्चे के जगदीश पटेल भी शमिल थे।अभी प्रशासन ने जो जगह बताई उसमें भी दो विभाग उस जमीन पर दाबा ठोक रहे हैं और गुमठी वाले जस की तस स्थिति में रोड़ पर पड़ें हुए हैं।संयूक्त किसान मोर्चा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग करता है। शीघ्र निराकरण न होने की स्थिति में फुटकर व्यापारियों के साथ एवं समर्थन में तीव्र आंदोलन करेगा।
: डाॅ मंजुला शर्मा के दो कृतियों का विमोचन
Tue, Feb 7, 2023
डाॅ मंजुला शर्मा के दो कृतियों का विमोचन।जिले की गौरवशाली साहित्यक यात्रा का चित्रण।गाडरवारा । विगत दिनों साहित्य को समर्पित चेतना संस्था के तत्वाधान में डाॅ. मंजुला शर्मा द्वारा सृजित दो कृतियां ‘‘मंजुल मंजूषा’ और ‘जिले का साहित्य विकास’’ का विमोचन समारोह वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. प्रकाश चन्द्र डोंगरे के मुख्यआतिथ्य में, डाॅ सुनीता गुप्ता प्रोफेसर पीजी कालेज गाडरवारा और देवराम जानकी मंदिर के महंत बालकदासजी के सारस्वत आतिथ्य में तथा वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया । सरस्वती वंदना नरसिंहपुुर से पधारे युवा कवि प्रशांत शर्मा ने प्रस्तुत की एवं स्वागत भाषण वेणीशंकर पटैल ‘ब्रज’ में दिया । मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत करतल ध्वनि के बीच दोनों कृतियों का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया, इस अवसर पर चेतना संस्था की ओर से विजय नामदेव, पोषराज मेहरा, वृन्दावन बैरागी द्वारा कृतिकार का सम्मान शाल श्रीफल एवं सम्मानपत्र से किया । दोनों कृतियों की समीक्षा, प्रकाशक एवं साहित्यकार सतीश तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई । कृति में उल्लेखित रचनाकार महेश प्रसाद झारिया, पी. एस. विश्वकर्मा और डाॅ डोंगरे का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया । कृतिकार मंजुला शर्मा ने अपने उद्बोधन में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि मंजुल मंजुषा कृति में अपने बाल्यजीवन की संघर्ष यात्रा को चित्रित किया गया है । आर्थिक, पारिवारिक और शैक्षणिक संघर्ष ने उन्हें मजबूत किया । अपनी दूसरी कृति साहित्य के विकास के संबंध में उन्होने कहा कि उनका शोधग्रंथ का यह एक भाग है । अमृत महोत्सव काल में नरसिंहपुर जिले के भारत की स्वतंत्रता के पूर्व जन्मे साहित्यकारों का परिचय सभी के समक्ष आना गौरव की बात है, ये वे साहित्यकार है जिन्होने अपनी कलम कें माध्यम से भारत की स्वतंत्रता के संग्राम को मजबूती देने का प्रयास किया । मुख्यअतिथि डाॅ डोंगरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज के तात्कालीन परिस्थितयों का चित्रण करता है । नरसिंहपुर जिला की साहित्यक यात्रा गौरवांवित करने वाली है । हमारे जिले का स्वतंत्रता का आन्दोलन और साहित्य सृजन ने जिले कांे राष्ट्रीय पटल पर अंकित किया है । कार्यक्रम के अध्यक्ष कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र का इतिहास जानना ही चाहिए । नरसिंहपुर जिला का स्वतंत्रता आन्दोलन और साहित्य का इतिहास राष्ट्रीय स्तर की साहित्यक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है । जिले के अनेक साहित्यकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आजादी के अमृत महोत्सव का उदे्श्य ही यह है कि क्षेत्र के नागरिक अपने इतिहास से परिचित हों, ऐसे में मंजुला की कृति महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी । मंहत बालकदास जी ने रचनाकार को शुभकमानाएं देते हुए कहा कि हर व्यक्ति के ऊपर अपनी जन्मभूमि का ऋण होता है, मंजुला ने इन कृतियों के माध्यम से अपने ऋण को उतारने का प्रयास किया है । डाॅ सुनीता गुप्ता ने कहा कि हम सभी अपने अतीत को विस्मृत करते जा रहे हैं ऐसे में ऐसी कृतियां हमें अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ती हैं । नररसिंहपुर जिले का योगदान राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित है, केवल हमें अपनी पीढ़ी को उससे अवगत करना है । विमोचित कृति की प्रथम प्रति श्रीमती निर्मला पराशर ने क्रय करते हुए उन्हें बधाई दी । कार्यक्रम का आभार नगेन्द्र त्रिपाठी ने किया और सफल संचालन प्रसि़द्ध कवि विजय नामदेव ने किया । जिले के विभिन्न अंचलों से पधारे श्रोताओं की गौरवांवित करने वाली उपस्थिति के बीच जिले की अनेक संस्थाओं ने कृतिकार का सम्मान किया ।