: गाडरवारा, जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधान
Fri, Feb 10, 2023
जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधानगाडरवारा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाली नवाकुर संस्था हरदौल जन शक्ति सेवा समिति बसुरिया एवं विकास खंड की नवांकुर संस्थाओ ने जन भागीदारी से बसुरिया के पास लवासर बेरखेड़ी दूधी नदी पर बोरी बंधान किया यह बंधन जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया लगभग 274 बोरियों से बंधान किया गया है जिससे आने वाले समय में भूमिगत जलस्तर में बढोत्तरी होगी.गर्मी में पशुओं एवं जीव जन्तुओं को पीने का पानी मिलेगा.कृषि सिंचाई का रकवे मैं वृद्धि होगी।फसल ज्यादा उत्पादित होने से किसानों की आय में बृद्धि होगी।.जल का संरक्षण व संबर्द्धन होगा।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के इस जल संरक्षण व संबर्द्धन के इस प्रभावी एवं अभिनव कार्य से आस-पास की समितियों व सामाजिक संस्थओं को प्रेरणा प्राप्त होगी जिससे प्रेरित हो कर ज्यादा जल संरक्षण व संबर्द्धन की दिशा में कार्य होगा।श्रमदान कार्य में भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासंद प्रतिनिधि हाकम सिंह वर्मा ,NCI स्कूल संचालक सुरेश वर्मा , राजेंद्र परिहार , मुकेश नगपुरिया भाजपा नगर अध्यक्ष, किसान नेता लीलाधर वर्मा, हरिओम वर्मा , हलकोरी वर्मा, शिव सुरेया म.प्र. जन अभियान परिषद् विकास खंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांण्डे जी ,नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत , रामेश्वर वर्मा , ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमति नीरू राजपूत , जितेंद्र सिंह राजपूत, संतोष नगोद , प्रस्फुटन समितियों से चंद्रकांत गढ़वाल , कमलेश मेहरा लवासर , गुलाब पटेल बाबई खुर्द , दिनेश वर्मा नीलेश वर्मा बसुरिया , पुखराज राजपूत, रितेश मेहरा स्वामी विवेकानंद वार्ड , आर.डी.वर्मा, पंकज वर्मा , रज्जू भैया , संतोष बघेले, वीरेन्द्र वर्मा सालीचौका नगर , जमना प्रसाद साहू पनागर, बबलू नगपुरिया परामर्शदाताओं में प्रदीप कुमार कौरव , रामस्वरूप कौरव , संजय पाठक , आदि समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में बोरी बंधान किया गया।
: गन्ना किसानों की मांग मुख्य्मंत्री तक पहुंचाई
Fri, Feb 10, 2023
गन्ना किसानों की मांग मुख्य्मंत्री तक पहुंचाईपवन पटेल गन्ना सहित अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से मिले, जगदीश पटेल ने मुख्य्मंत्री निवास पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सबसे अधिक 65प्रतिशत गन्ना उत्पादन होता है लेकिन सुगर रिकवरी के आधार पर दाम अभी तक नहीं मिले हैं और न ही गन्ना निति का पालन हुआ है ।आवेदन पत्र में एक मिल द्वारा किसानों का विगत वर्ष का भूगतान नहीं करने से उसके राजसात आदेेश का जिला प्रशासन द्वारा इंतजार किया जा रहा है, एवं अभी तक जो रिकवरी टेस्ट हुऐ हैं उस सम्बन्ध में भी राज्य सचिवालय स्तर पर कार्यवाही का इंतजार है ऐसी जानकारी है।ज़िले के किसान इस वर्ष जागरूक होकर मिलबंदी, हाईवे जाम आदि तरीके से अपनी जायज मांगें पाने के लिए मजबूर हो रहा है जिससे शांति व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।मुख्य्मंत्री को दिए पत्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए गन्ने की रिकवरी कराई गई है एवं सभी मिल प्रबंधकों को सुनवाई का अवसर दिया है, रिकवरी अनुसार दाम के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर कार्यवाही भेजे जाने की जानकारी है।मुख्य्मंत्री महोदय से किसानो को रिकवरी अनुसार दाम भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।
: 13 फरवरी को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम प्रांत स्तर का ज्ञापन स्कूल के अतिथि शिक्षक सोपेंगे
Fri, Feb 10, 2023
13 फरवरी को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम प्रांत स्तर का ज्ञापन स्कूल के अतिथि शिक्षक सोपेंगेबरसों से अनदेखी अनसुनी का शिकार होने वाले स्कूल अतिथि शिक्षकपुनः एक बार प्रांत स्तर के आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं।आगामी 13 फरवरी दिन सोमवार को अतिथि शिक्षक महासंघ मप्र के तत्वाधान में प्रदेश के संपूर्ण 52 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को तिरंगा रैली, मार्च इत्यादि की शक्ल में सौंपा जाएगा एवं मांगे अथवा नीति ना बनने की स्थिति में आगामी 21 मार्च को प्रदेश की राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जावेगा।संगठन के प्रांत स्तर कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष एस के सोनी ने बताया कि अभी कुछ माह पूर्व सूबे के शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कमर्चारी आयोग के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने पत्र लिख था जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि अन्य राज्यों के भांति जैसे उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों के जैसे स्कूली अतिथि शिक्षकों के बारे में नीति बनाकर नियमित करने की बात की गई थी। परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा कोई भी अनुकूल कदम उठाकर किसी भी प्रकार की योजना नही बनाई जा रही है ताकि 15,16 वर्षों से कार्यरत एवं दैनिक दिहाड़ी अब जी लगभग ₹150/से 300/ हो गयी है, के शोषित, पीड़ित व कुंठित स्कूल के अतिथि शिक्षकों के जीवन स्तर में सुधार आ सके एवं निराशा होकर आत्महत्या जैसे कृत्य ना कर सकें।मुख्य मांग शिक्षा मंत्री के पत्र में उल्लेखित अन्य राज्यों के अनुसार नीति बनाकर अतिथि शिक्षक को नियमित करना इत्यादि हैं।13 फ़रवरी दिन सोमवार में जिले के अतिथि शिक्षक और उनके परिजनों से जिला मुख्यालय में रैली ज्ञापन में पहुंच ने की अपील संगठन के जिलाध्यक्ष एस के सोनी, उपाध्यक्ष बृजेंद्र न नेमा, जीवेश चौरसिया ,राजूलाल शर्मा, राहुल पाठक, शशिकांत मिश्र,अनिता श्रीवास्तव राजकुमारी मेहरा,रानीपटेल,ओम प्रकाश सोनी,रामस्वरूप कौरव,अजय गुप्ता,शिवराज रैकवार,, सचिन शर्मा ,मनीष शर्मा, सना खान, जितेंद्र कौरव ,दुर्गेश कौरव,भोपाल सिंह पटेल,युवराज पटेल,रघुराजपटेल, नितिन रघुवंशी,पंकज रघुवंशी, नीरज कौरव, बहादुर राजपूत,राजकुमार लोधी,रामकुमार पटेल करकबेल देवेंद्र मेहरा ,जितेन्द्र चौरसिया,ओम पाल ठाकुर इत्यादि ने की है।