: नगर में बड़े ही भव्य रूप से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की 141 जयंती
Sun, Feb 12, 2023
नगर में बड़े ही भव्य रूप से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की 141 जयंतीप्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत समागम गाडगे रजक समाज समिति के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 23 फरवरी को बाड़ी में संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की 141 जयंती मनाई जाएगी जिसमें विशाल जन्मोत्सव एवं विशाल चल समारोह एवं मनोहर नृत करते हुए राधा कृष्ण की झांकी का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के लोगों को सम्मिलित होने के लिए समिति सदस्यों के द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामों में पहुंचकर घर घर जा कर निमंत्रण दिया जा रहा है।
: एफ एल एन प्रशिक्षण केंद्र साईंखेड़ा में डीपीसी का हुआ आगमन
Sun, Feb 12, 2023
एफ एल एन प्रशिक्षण केंद्र साईंखेड़ा में डीपीसी का हुआ आगमनसाईंखेड़ा गाडरवारा-6फरवरी 2023 से शुरू हुए एफ एल एन प्रशिक्षण में आज तृतीय दिवस पर नरसिंहपुर से डीपीसी रमेश कुमार चतुर्वेदी ,एपीसी यजुवेंद्र सिलावट का आगमन हुआ जिन्होंने कक्ष क्रमांक 1 एवं कक्ष क्रमांक 2 में चल रहे प्रशिक्षण कक्षा एक एवं दो के शिक्षकों को मार्गदर्शन किया।साथ ही उन्होने बताया कि किस तरह से बच्चों में स्किल डेवलपमेंट करना है साथ ही उन्होंने एम शिक्षा मित्र लगाई जाने वाली अटेंडेंस के बारे में भी चर्चा की।और सभी शिक्षकों को टेबलेट खरीदने हेतु भी जानकारी दी साथ ही शासन की योजना से बाक़ीब कराया,उक्त अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक गिरीश पटेल,प्रशिक्षण प्रभारी योगेंद्र झारिया ,बीएससी संदीप स्थापक,मनीराम मेहरा,सी ए सी प्रशांत राय,डीआरजी देवेंद्र बसेड़िया,सुरेश श्रीवास,हरिगोविंद पटेल,रामगोपाल श्रीवास,विनय रावत,सुनील श्रीवास,एम आईसी वेदप्रकाश राजपुत,आदि के साथ शिक्षक गण जिनमें हरीश तिवारी,प्रभात रूसिया,मानक लाल अहिरवार,बंशीलाल अहिरवार,श्रीमती दसोदा अहिरवार,पोहप सींग पटेल,पंकज पाठक,तुलसीकान्त श्रीवास्तव,सभी प्रशिक्षणकर्ता मौजूद रहे,सभी ने सहभागिता प्रदान की ।
: गाडरवारा न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन
Sun, Feb 12, 2023
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजनगाडरवारा / शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा मैं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया जिसमें , संजय वर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश ,श्री राकेश शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्रीमती आरती ढीगरा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, श्री अश्विन परमार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भानु पंडवार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री हिमांशी ठाकुर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश शर्मा , न्यायलीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्र्कांत तिवारी एवं अन्य कर्मचारी गण व महेंद्र त्रिपाठी ,राजेंद्र अग्रवाल अधिवक्ता गण विद्युत विभाग से सुभाष राय डी0ई 0 , एवं न्यायालय कर्मचारी व विधिक सेवा से श्रीमती शिखा साहू ,पैरा लीगल वालंटियर रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
लोक अदालत मैं किया गया प्रकरणों का निराकरण
नगर पालिका द्वारा 107 प्रकरण रखे गए जिनमें 223 प्रकरणो का निराकरण एवं 550000 रुपए की वसूली व संपत्ति कर 202 निराकृत 162 प्रकरण राशि 1021948 रुपए वसूली की गई पुलिस परामर्श केंद्र में 38 प्रकरण रखे गए जिनमें 36 प्रकरणो का निराकरण किया गया विद्युत विभाग द्वारा 671 प्रकरण रखे गए जिनमें 38 प्रकरणों का निराकरण एवं 496000 की वसूली की गई बैंकों द्वारा 2583 प्रकरण रखे गए जिनमें 14 निराकृत 3026604 की वसूली की गई एवं न्यायालय द्वारा कुल पेंडिंग प्रकरण 1286 रखे गए जिनमें से 556 प्रकरणों का निराकरण एवं 13951092 रुपए की राशि वसूली की गई ।