Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: कलेक्टर ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण 

Aditi News Team

Tue, Feb 7, 2023
कलेक्टर ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण गाडरवारा । मंगलवार को कलेक्टर नरसिंहपुर रिजु बाफना द्वारा गाडरवारा नगर के विवेकानंद वार्ड मैं मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कंपनी के ठेकेदार को उसमें आवश्यक मेंटेनेंस एवं सुधार कार्य हेतु निर्देशित किया ताकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में हो रहे सीपेज को तुरंत रोका जा सके । उन्होंने प्लांट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए नगरपालिका सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्ति की उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की शीघ्र ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किये जाएं उसके पश्चात ही हैंड ओवर की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ, सहायक यंत्री हिमांशु आतुलकर, उपयंत्री विशाल राठौर, वार्ड पार्षद श्रीमती आरती कमलेश विश्वकर्मा, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सद्दाम हुसैन के अलावा नपा के कर्मचारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें