Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

: गाडरवारा, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित 

Aditi News Team

Fri, Oct 13, 2023
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित गाडरवारा। गत दिवस एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हीरापुर सेक्टर की सेक्टर अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती उमा बर्मन द्वारा ग्राम हीरापुर एवं चाँदनखेड़ा के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विधानसभा निर्वाचन हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजंन किया गया। इस अवसर पर रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता , रैली, निष्पक्ष मतदान शपथ दिलाई गई एवं मतदाताओं को निष्पक्ष, निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा चीचली एवं सिंहपुर आदि क्षेत्रों में उमा बर्मन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता गतिविधियां खास तौर पर कम महिला मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में संचालित की जा रही है। इन गतिविधियों में विशेष तौर पर नवमतदाताओ को भी अपने मताधिकार प्रयोग से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है एवं सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो , रोटी तभी बनाउंगी जव वोट डालके आऊंगी आदि नारों के जरिये उत्साहवर्धन किया जा रहा है। उपरोक्त कार्य मे किरण श्रीवास्तव, संजुलता पटैल, पुष्पा धानक, अभिलाषा शर्मा, वंदना राजपूत,क्षेत्रीय बीएलओ , नीलेश प्रधान, दर्शन कौरव,गायत्री शर्मा , रुचि ठाकुर, वंदना कौरव सहित शौर्या दल सेना, किशोरी क्लब आदि का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें