Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुगम, सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाये जाने की, लगातार विगत 7 दिनों से की जा रही है कार्यवाही

Aditi News Team

Thu, Aug 29, 2024
जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुगम, सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाये जाने की, लगातार विगत 7 दिनों से की जा रही है कार्यवाही पुलिस महनिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत वि़द्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में शहर की यातयात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्रीमति प्रीति यादव (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जबलपुर पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा विगत 1 सप्ताह से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ की जा रही है।   प्रायः देखा गया है कि प्रमुख तिराहे-चौराहों पर अतिक्रमण कर सब्जी, फल, चाट, चाय पान के ठेले, गुमटियॉ लगा लिये जाते हैं, तथा मार्केट एरिया मे दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे दुकान का सामान लगा दिया जाता है जिससे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   आज दिनॉक 29-8-24 को गोरखपुर बाजार से छोटी लाईन फाटक, मॉडल रोड, तीन पत्ती, मालवीय चौक, बडा फुहारा, मिलौनीगंज, छोटा फुहारा, दमोहनाका तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ की गयी। आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ निरंतर जारी रहेंगी ताकि संस्कारधानी वासियों को आवागमन में परेशानियों के सामाना न करना पडे।   उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं अतिक्रमण दस्ता प्रभारी नगर निगम सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री सागर बोरकर के नेतृत्व मे की जा रही है। कार्यवाही के दौरान यातायात थानों में पदस्थ सम्बंधित क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, तथा सम्बंधित थानों के नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, बल के साथ तथा नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहते है। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से विनम्र अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू रूप से संचालित किये जाने के लिये की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।*

Tags :

जरूरी खबरें