Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: सुलभ शौचालय की स्थिती बदतर, यात्री हो रहे परेशान

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर सुलभ शौचालय की स्थिती बदतर, यात्री हो रहे परेशान शाहनगर नि.प्र । नगर के कटनी की ओर जाने वाले मुख्य बस स्टेन्ङ पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था तो प्रशासन ने करा दी पर देखरेख के अभाव में शौचालय की स्थिती दिनों दिन खराब होती जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओ को होती है । शाहनगर मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार अधिकारी , थाना , सी एम राईज विद्यालय विकासखन्ङ कार्यालय जल संसाधन उप संभाग सहित एक दर्जन से अधिक कार्यालय है । दिनभर बसों की आवाजाही के कारण 84पंचायतों के लोग अपने शासकीय कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिये सैकङों की तादात में आम राहगीरों का आवागमन होता है। और स्थानीय दुकानदारों को भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिस कारण बीमारी फैलने का अंदेशा है। वहीं खुले में शौच करने से स्वच्छ भारत को भी धक्का लग रहा है अभी दो वर्ष पहले ही इस शौचालय का निर्माण पंचायत के माध्यम से कराया गया पर उसकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। मुख्य बस स्टेन्ङ के समीप बने शौचालय देख कर राहगीर जाते तो है पर गंदगी और कस्बे के गंदे पानी जमाव के चलते राहगीर इधर उधर ताकते रहते है ।बाहर से कोई पर्यटक या कोई व्यक्ति अपने कार्य से शाहनगर आता है तो शौचालय न होने के चलते उसे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर के रामप्रसाद साहु , राम शरण गुप्ता भारत गुप्ता सोनु चौबे ने बताया की जिले की सबसे बङी जनपद शाहनगर हैं ।शौचालय का लाभ न मिल पाने से सबसे ज्यादा समस्या महिलाओ को होती है बस से उतर कर नजरे दौङाती की किधर जाये। इनका कहना है । मे आज ही पंचायत को आदेश जारी कराता हू।की नगर के शौचालयों की नियमित साफ सफाई हो और शासन के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर एक प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू कराया जायेगा जिससे शौचालय के पास ही आज जनता की सुविधाओं को देखते हुये स्नानागार की व्यवस्था कराई जायेगी। -रोहित मालवीय मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद शाहनगर ।

Tags :

जरूरी खबरें