Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

: दिव्‍यांगजनों का संवेदनशीलता के साथ सहयोग करें – श्रीमती जोशी

Aditi News Team

Fri, Dec 27, 2024
दिव्‍यांगजनों का संवेदनशीलता के साथ सहयोग करें – श्रीमती जोशी कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशन पर आज श्रीमती शिवांगी जोशी डिप्‍टी कलेक्‍टर व प्रभारी संयुक्‍त संचालक सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण की अध्‍यक्षता में दिव्‍यांगजन सलाहकार समिति, नशा मुक्‍त भारत अभियान समिति, माता-पिता भरण पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्‍होंने कहा कि दिव्‍यांगजनों की जो समस्‍याएं हैं उनको पहचाने और दूर करें। समग्र पोर्टल पर दिव्‍यांगजनों की जानकारी अपडेट हो जाये। उनके यूडीआईडी कार्ड बन जाये, किस योजना में कितने हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं इनकी जानकारी भी अपडेट की जाये। जिसमें मुख्‍य रूप से नि:शक्‍त पेंशन, विवाह प्रोत्‍साहन, सहायक व कृत्रिम अंग आदि सुनिश्चित किया जाये। उन्‍होंने कहा कि यूडीआईडी बनाने में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग दिव्‍यांगजनों का संवेदनशीलता के साथ सहयोग करें, ताकि उन्‍हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही डीडीआरसी व अन्‍य दिव्‍यांगजन तथा सामाजिक न्‍याय से जुड़े संस्‍थाओं की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में चर्चा की गई। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि दिव्‍यांगजनों के लिए सुगम्‍य भारत अभियान अंतर्गत बाधारहित वातावरण का निर्माण किया जाये। हर शासकीय कार्यालयों में दिव्‍यांगजनों के लिए व्‍हीलचेयर रखवाया जाये। श्रीमती जोशी ने कहा कि दिव्‍यांगजनों के लिए साइन लेंगवेज के जानकारों की व्‍यवस्‍था भी की जाये। उन्‍होंने दिव्‍यांगजनों की बेहतरी के लिए कई महत्‍वपूर्ण सुझाव देकर कहा कि उनके रोजगार के लिए समय–समय पर रोजगार मेला आयोजित किया जाये। बैठक में उन्‍होंने नशा मुक्‍त भारत का संकल्‍प दिलाकर नशामुक्ति की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्‍कूल और कॉलेजों में नशा मुक्ति के कार्यक्रम सतत् रूप से कराये जायें। साथ ही स्‍कूल कॉलेज के पास नशा संबंधी सामग्री बेचने वाले ठेले या दुकानों को दूर किया जाये। बैठक के दौरान सुश्री सोनम बर्वे सहायक संचालक सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण, डॉ. रजनीश अग्रवाल, श्री आशीष ठाकुर, डॉ. शिवेन्‍द्र परिहार, श्री हेमंत सोलंकी सहित विभिन्‍न संस्‍थाओं के अधीक्षक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें