Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर पुलिस की होटल-ढाबों की सघन जांच,अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर : चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Jun 20, 2026

जिलेभर में होटल-ढाबों की सघन जांच, अवैध गतिविधियों पर नरसिंहपुर पुलिस की पैनी नजर

• जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई।

• 10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

• सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 70 व्यक्तियों पर कार्यवाही।

• जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अभियान निरंतर जारी।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं अन्य ठहराव स्थलों पर सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अवैध गतिविधियों एवं नशाखोरी की सघन जांच : चेकिंग के दौरान अवैध गतिविधियों, नशाखोरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा होटल एवं ढाबा संचालकों को आगंतुकों का रिकॉर्ड संधारित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

शराब सेवन को बढ़ावा देने वाले होटल एवं ढाबा संचालकों पर पुलिस की कार्यवाही: पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे होटल एवं ढाबा संचालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई, जो अपने प्रतिष्ठानों पर शराब सेवन को बढ़ावा दे रहे थे। कार्यवाही के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी ढाबा, वीरजी ढाबा एवं हरियाणा ढाबा, थाना करेली क्षेत्र के हरिओम ढाबा एवं शाहपुर ढाबा, थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के श्याम राय ढाबा एवं निक्की ढाबा, थाना गोटेगांव क्षेत्र के ठाकुर ढाबा तथा थाना तेन्दूखेड़ा क्षेत्र के जलसा ढाबा एवं तड़का ढाबा संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 70 व्यक्तियों पर कार्यवाही: चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल एवं ढाबों पर नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना गाडरवारा में 11, थाना चीचली में 02, थाना तेन्दूखेड़ा में 09, थाना सुआतला में 11, थाना कोतवाली 08, थाना स्टेशनगंज 06, थाना करेली, 06, तथा थाना गोटेगांव में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने के आरोप में कुल 70 प्रकरण पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें