: गाडरवारा,आमगांव छोटा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग में लहराया परचम
Aditi News Team
Sat, Oct 14, 2023
आमगांव छोटा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग में लहराया परचम
गाडरवारा। शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जबलपुर संभाग स्तर पर चयनित होने के उपरांत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 07 गोल्ड 08 सिल्वर और 05 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न केवल विद्यालय का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रौशन किया।
ज्ञात हो कि विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के निर्देशन और खेलकूद शिक्षक मुकेश पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर जीतकर आते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी और अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Tags :