Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

: शाहनगर वन टीम ने आरोपी को सिर्फ 24घंटे में किया गिरफ्तार 

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
रिपोर्टर जितेंद्र दुबे  शाहनगर वन टीम ने आरोपी को सिर्फ 24घंटे में किया गिरफ्तार  शाहनगर नि प्र । दक्षिण पन्ना वनमण्डल की शाहनगर टीम ने अवैध शिकार के प्रयास को विफल करते हुये आदतन अपराधी द्वारा तेंदुए के शिकार की योजना को निस्तनाबुत करते हुये आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुये पवई न्यायलय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामला 23 दिसम्बर एवं 24 दिसंबर की दरम्यानी रात का बताया गया हैं । शाहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिकरिया और पिपरिया गांव के पास ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत रात्रि गश्त करते हुए वन अमले ने फंदे में फंसे हुए तेंदुए को पाया। यह ग्राम पिपरिया रघुनाथ से लगी रेगुवा बीट टिकरिया सर्किल के वन क्षेत्र में आता है। जिसकी जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री आनंद शिवहरे को लगी जानकारी लगते ही पन्ना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, गयी जिसके आधार पर वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी श्री राजेश तोमर एवं पन्ना टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल को बुलाया गया। तेंदुए का ट्रेंकुलाइज़ / सीडेड करके फंदे के तार को काटा गया, और घाव पर दवा का छिड़काव करके उपचार किया गया। आधी रात में ही तेंदुए के होश में आने के बाद एक सुरक्षित वनक्षेत्र में छोड़ा गया। साथ ही, अवैध शिकार के प्रयास को संज्ञान में लेते हुए वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया। और 24 दिसम्बर को सतना वनमण्डल से डॉग स्क्वॉड (श्वान दल) को बुलाया गया। स्निफिंग डॉग की मदद से दक्षिण पन्ना वन विभाग की शाहनगर टीम ने संदिग्ध आरोपी की पहचान की, और आरोपी जियालाल चौधरी को गिरफ्तार किया।आरोपी को 25दिसम्बर को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया आरोपी जियालाल चौधरी द्वारा 2017 में तेन्दुये का अवैध शिकार किया गया था, जिसमें इनके विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई थी। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक टिकरिया श्री बराती लाल गौंड, बीट गार्ड रैगुवा श्री चंद्र प्रकाश शर्मा परिक्षेत्र सहायक शाहनगर श्री निवास पान्ङे परिक्षेत्र सहायक बिसानी रामप्रसाद पटेल परिक्षेत्र सहायक मरहा , वनपाल अनिल प्रताप सिंह बन रक्षक , ओमप्रकाश दुबेदी , राहुल जैन ,कुमारी दुर्गा सिंह प्रेमनारायण वर्मा , सुशील कुमार वर्मा एवं समस्त बीटों के कई सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। सराहनीय योगदान दिया।

Tags :

जरूरी खबरें