Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

बच्चों से किया संवाद, पोषण, शिक्षा और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा

गरिमामय विदाई एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षा, संस्कार और सेवा के समर्पित जीवन को मिला भावभीना सम्मान

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

: गाडरवारा कृषि उपज मंडी में समस्याओं का अंबार, विलंब से भुगतान होने पर किसानों को मिलना चाहिए व्याज सहित पूरा पैसा, जिम्मेदार ध्यान दें

Aditi News Team

Fri, Sep 8, 2023
गाडरवारा कृषि उपज मंडी में समस्याओं का अंबार, विलंब से भुगतान होने पर किसानों को मिलना चाहिए व्याज सहित पूरा पैसा, पलोहा बड़ा। कृषि उपज मंडी गाडरवारा में किसानों को फसल विक्रय की राशि व्यापारियों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किए जाने से कृषकों का कृषि उपज मण्डी गाडरवारा से मोह भंग हो रहा है।आए दिन किसानों एवम व्यापारियों के बीच भुगतान को लेकर तू तू मैं मैं होती रहती है।किसानों द्वारा प्रशासन से कृषि उपज मंडी में हो रही अनाज चोरी , तौलकांटा ,मवेशियों की आवारागर्दी आदि अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक व्यवस्थाओं में क्षणिक सुधार भी नहीं हुआ है । ग्राम के किसान नवीन गुप्ता ने अनाज के बिलंब से भुगतान पर संबंधित व्यापारी से बिलंब अवधि का ब्याज सहित भुगतान लिया है । कृषक नवीन गुप्ता ने बताया की यदि समय पर भुगतान नहीं हो रहा हो किसानों को प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही करनी चाहिए।क्षेत्र के किसानों ने कृषि उपज मंडी केे अधिकारियों सेे किसान केेे उपज का शीघ्र भुगतान कराने एवं अन्य अव्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार की मांग की है ।

Tags :

जरूरी खबरें