: गाडरवारा,आडिटोरियम में पटवारियों एवं पंचायत सचिवो की बैठक में अधिकारियों ने दिये आवश्यक निर्देश
Aditi News Team
Sat, Oct 14, 2023
आडिटोरियम में पटवारियों एवं पंचायत सचिवो की बैठक में अधिकारियों ने दिये आवश्यक निर्देश
गाडरवारा । गत दिवस स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विधानसभा निर्वाचन को लेकर क्षेत्रीय पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक प्रशासनिक अधिकारियों ने ली। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे , तहसीलदार आकाश डहारे, सुश्री प्रियंका नेताम एवं नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन ने विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायतों में संपत्ति विरुपण की कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रहे । मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां ग्राम पंचायतों में होती रहें। बैठक में निर्वाचन शाखा से जुड़े कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति रही।
Tags :