Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

: नरसिंहपुर, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्यवाहियां

Aditi News Team

Tue, Oct 10, 2023
कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्यवाहियां नरसिंहुपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन- 2023 के चुनाव की घोषणा की जा चुकी हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आशांकित हिंसा रोकने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्यवाहियों की त्वरित रूप से संपादित करने की आवश्यकता है। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के अंतर्गत मतदान 17 नवम्बर से युक्त समय पूर्व सीमाओं को सील कर सघन जांच कराई जाये। इसके लिए विशेष रूप से अन्तर राज्य की सीमाओं पर आवश्यकतानुसार चेक पोस्ट स्थापित कराई जाए। जिले में प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, धर्मशाला तथा होटलों पर आने वाले मुसाफिरों की आमद की जांच की जाए। सघन जांच में अवैध अस्त्र- शस्त्रों के संग्रहण का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।   विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशीलता का आकलन कर पुलिस बल का वितरण किया जाए। इस कार्य के लिए विगत पंचायत / विधानसभा / लोकसभा निर्वाचन में हुई हिंसा, ग्राम में पार्टी बदी तथा स्थानीय विवादों को ध्यान में रखा जाए। विधानसभा क्षेत्र में मोबाईल ईकाईयां इस प्रकार से रखी जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई न कोई मोबाईल इकाई 15 मिनट के अंतराल में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पहुँचे, जिससे संपूर्ण क्षेत्र डोमिनेशन में रहें। अपराध प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस का मोमेंट अधिकतम रखा जाए तथा अपराधिक समूह के मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जाकर सघन जांच कराई जाए। निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अस्त्र/ शस्त्र शतप्रतिशत जमा कराए जाए। अस्त्र/ शस्त्र लेकर चलने वालों पर सख्त पाबंदी रखी जाए। नियत अवधि के पश्चात् शस्त्र जमा न करने वाले शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही त्वरित गति से की जाए। अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर आयोजित सभा में वर्गीकरण अनुसार सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। असामाजिक तत्व तथा अपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध अधिकतम संख्या में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। संबंधित थाना प्रभारी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी मौके पर ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बांड ओवर की कार्यवाही करे। अवैध शस्त्र तथा अवैध शराब की जब्ती की कार्यवाही की जाये। सभी न्यायालयों द्वारा जारी वारंटों की शीघ्र अतिशीघ्र तामिली कराई जाए। संपति विरूपण एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। जमानत पर छूटे व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटर बदमाश तथा निगरानी शुदा बदमाशों पर सतत नजर रखी जाये और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाये। जिन व्यक्तियों के विरुद्ध निर्वाचन अपराध पूर्व में कायम हुए हैं, उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए एवं उन पर निगरानी रखी जाए।   कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर तरीके से होता रहे। अवैध शराब तथा अवैध शस्त्रों के धरपकड़ की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें