Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

बच्चों से किया संवाद, पोषण, शिक्षा और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा

गरिमामय विदाई एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षा, संस्कार और सेवा के समर्पित जीवन को मिला भावभीना सम्मान

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

: पलेरा की माध्यमिक शाला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Sep 10, 2023
पलेरा की माध्यमिक शाला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में बालसभा के समय श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के परिपेक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हालांकि पहले दिन किसी भी छात्र या छात्रा को मटकी फोड़ने में सफलता नही मिली। शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अगले शनिवार को बालसभा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता पूर्ण की जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सूरज विश्वकर्मा, रीत कौरव ,धनवती विश्वकर्मा, पूजा ठाकुर ,अमित ठाकुर, आदित्य कतिया के अलावा शिक्षिका श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा, अतिथि शिक्षक देवकिशन मेहरा एवं अंजलि कौरव उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें