Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

: साईंखेड़ा, सी एम राइज विद्यालय में 1 घण्टे होता है अंग्रेजी का नवाचार  

Aditi News Team

Fri, Oct 13, 2023
सी एम राइज विद्यालय में 1 घण्टे होता है अंग्रेजी का नवाचार गाडरवारा। विकास खण्ड साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय में एक अनोखा प्रयोग शुरू किया गया। विद्यार्थियों के अंदर अंग्रेजी भाषा को लेकर झिझक दूर करने के लिए शुक्रवार को दोपहर बारह बजे से एक बजे के बीच एक घण्टा केवल अंग्रेजी में बातचीत करने का नवाचार किया गया। जैसे ही इंग्लिश ऑवर की बेल बजी सभी शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी में वार्तालाप की होड़ सी आरम्भ हो गई। ज्ञात हो कि विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय को लेकर भय और झिझक होने से अंग्रेजी में कम अंक आते हैं। इस कमी को दूर करने संस्था के माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा अंग्रेजी भाषा को उन्नत करने यह नवाचार शुरू किया गया जिसे संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा सहित समस्त शिक्षकों द्वारा पूरे उत्साह के साथ समर्थन और सहयोग दिया गया।शाला नायक ज्योति प्रजापति ने बताया कि यह नवाचार हम विद्यार्थियों के मन से अंग्रेजी का डर दूर कर देगा। इस नवाचार में भानुप्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, भागीरथ प्रसाद, विद्या विश्वकर्मा, सोनू बुधौलिया, आकाश उपाध्याय, मोनिका राय, पूनम बसेडिया, मनोहर पटेल, भवन्त मेश्राम, आलोक दुबे, सरदार राजपूत आदि सक्रिय रहे।

Tags :

जरूरी खबरें