: नरसिंहपुर, राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जाँच
Aditi News Team
Fri, Oct 13, 2023
राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जाँच
नरसिंहपुर । आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही जिले में एक साथ राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी निजी छोटे, बड़े और सभी व्यवसायिक वाहनों से सर्च लाइट व हूटर सायरन आदि निकलवाये। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इसी क्रम में नेशनल हाईवे नरसिंहपुर, गाडरवारा शहर, नेशनल हाईवे करेली, खैरी चैक प्वाइंट में जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सभी निजी छोटे- बड़े और सभी व्यवसायिक वाहनों से सर्च लाइट, नियम विरूद्ध नंबर प्लेट, नाम पट्टिका व हूटर सायरन आदि निकलवाये। साथ ही चालानी कार्यवाही भी गई।
Tags :