Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष पद का किया पदभार ग्रहण

Aditi News Team

Mon, Aug 28, 2023
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष पद का किया पदभार ग्रहण समाज कल्याण के लिए 1300 करोड रुपए की योजनाओं का प्रस्ताव सरकार के सामने किया पेश पदभार ग्रहण में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम आम जनता के लिए किया जाएगा : रविकरण साहू नव नियुक्त तेल घनी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू के पद भार ग्रहण के मौके पर सिलवानी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामपाल सिंह जी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बहुत ही सहज और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी साथ ही आप सबके आह्वान पर उन्होंने तेलगानी बोर्ड का गठन किया और आपसे किए गए वादे को बखूबी निभाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके बीच एक ऐसा ऊर्जावान कर्मठ जुझारू समाज का नेता बोर्ड का अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर रहा है जिसने समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हुए समाज के समग्र विकास की चिंता की है।इसके बाद तेलगानी बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष रविकरण साहू ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिले इस दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार आज गांव, गरीब और आम आदमी की जरूरत और उनके विकास के लिए नई नई योजना बनाकर लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। और हम सब सरकार की इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचकर उनके विकास में भागीदार बनेंगे। यह बात मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रविकरण साहू ने अपने पदभार ग्रहण के दौरान कही। वहीं श्री साहू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैबिनेट दर्जा प्राप्त भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही। इस पदभार ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्यप्रदेश एवं उतर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश के सैकड़ो सामाजिक बंधुगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की उपस्थिति खास रही.

Tags :

जरूरी खबरें