Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

स्कूल वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, : दो युवकों की मौत, स्कूली बच्चा घायल

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

स्कूल वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर,

दो युवकों की मौत, स्कूली बच्चा घायल

सागर । जैसीनगर थाना क्षेत्र में सरखड़ी-वांसा मार्ग स्थित ताजपुर तिराहा के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल की वैन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं वैन में सवार एक स्कूली बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की वैन सरखड़ी से बांसा की ओर जा रही थी। इसी दौरान ताजपुर तिराहा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे सहित दोनों बाइक घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवकों को दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गुड्डू यादव (42) पिता दशरथ यादव, निवासी बांसा और रामबाबू कुर्मी (27) पिता प्यारेलाल कुर्मी, निवासी सिंघार चौरी के रूप में हुई है।

हादसे में स्कूल वैन में सवार एक स्कूली बच्चा भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सागर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें