Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

स्कूल वैन हादसे के बाद उठे कई सवाल,जांच की उठी मांग : ज़िम्मेदार ध्यान दे

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

स्कूल वैन हादसे के बाद उठे कई सवाल, जांच की मांग

नरसिंहपुर। कुछ दिन पूर्व लिंगा के आसपास एक मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बताया जाता है कि यह वैन न्यू मॉडर्न स्कूल, सागोरिया के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। दुर्घटना के बाद वाहन के संचालन और उसकी वैधानिकता को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैन का पंजीयन क्रमांक MP 65 BB 0879 है। अब यह जांच का विषय है कि क्या उक्त वाहन स्कूल द्वारा अधिकृत रूप से बच्चों के परिवहन के लिए संचालित किया जा रहा था, या फिर वाहन मालिक स्वयं अभिभावकों से मासिक शुल्क लेकर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य कर रहा था।

इसके अलावा यह भी जांच का विषय है कि वाहन के पास सभी आवश्यक एवं वैध दस्तावेज, जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा बच्चों के परिवहन के लिए आवश्यक नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

दुर्घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

Tags :

न्यू मॉडर्न स्कूल, सगोरिया

जरूरी खबरें