Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

गाडरवारा । भारतीय स्टेट बैंक ने अपना 71वां स्थापना दिवस 1 जुलाई, बुधवार को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर एस बी आई कृषि विकास शाखा गाडरवारा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों ने बुजुर्ग ग्राहकों का शाल-श्रीफल भेंटकर आभार जताया और उनके अनुभवों को प्रेरणा बताया।

1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना हुई थी। 71 साल पूरे होने पर एस बी आई कृषि विकास शाखा गाडरवारा में विशेष कार्यक्रम रखा गया। शाखा परिसर को गुब्बारों और बैनरों से सजाया गया। केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और बैंक की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का सम्मान रहा। मुख्य प्रबंधक आशीष रावत ने समस्त वरिष्ठ ग्राहकों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बैंक की तरक्की में वरिष्ठ ग्राहकों का भरोसा और सहयोग सबसे बड़ी पूंजी है।

सम्मान पाकर बुजुर्ग ग्राहक भावुक हो गए। एक पेंशनर ने कहा एस बी आई से 40 साल से जुड़े हैं। आज जो सम्मान मिला उससे लगा कि बैंक हमें परिवार की तरह मानता है।

कार्यक्रम में उप प्रबंधक सुश्री वेनू राठी, सुश्री नेहा, फील्ड ऑफिसर नितेश पेसवानी, अंकित कुमार सहित पूरे एस बी आई स्टाफ ने उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। स्टाफ ने वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की नई डिजिटल सेवाओं, पेंशन संबंधी सुविधाओं और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी। अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। मुख्य प्रबंधक आशीष रावत ने कहा कि 71 साल का सफर ग्राहकों के विश्वास से ही संभव हुआ है। एस बी आई हमेशा ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देता रहेगा। हमने अपने बुजुर्ग ग्राहकों का सम्मान कर गर्व महसूस किया है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्य प्रबंधक आशीष रावत एसबीआई गाडरवारा

जरूरी खबरें