: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिव्यांग बहन को दिया उपहार
Aditi News Team
Thu, Aug 31, 2023
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिव्यांग बहन को दिया उपहार
दिव्यांग संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सोनी 24घण्टे 7दिनों अपनी समिति हो या अनायास किसीभी दिव्यांग भाई, बहिन की सेवा,सहयोग में अपने अन्य दिव्यांग साथियों, पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर सम्भव प्रयास कर मददगार साबित होते हैं।
ऐसा ही ताज़ा मामला आमनपुर मदनमहल में रहनी वाली दिव्यांग बहू की सूचना मिलते ही स्वयं व अपने पदाधिकारी साथियों के साथ तत्काल सहयोग करने पहुँच कर समस्या से अवगत हो समाधान करने की योजना को अमलीजामा पहनाया।
उक्त मामले की जानकारी दिव्यांग बहन आरती तिवारी के माध्यम से प्राप्त हुई थी।उनकी जागरूकता का ही परिणाम है दूसरी दिव्यांग बहन को जिनको उपकरण ही साथ व्हीलचेयर दिलाने में सफ़ल रहे।
व्हीलचेयर दिलाना तो उपलब्धि है ही भर बरसात में जब हम सामान्यजन दिन बारिश में घरों में दुबक जाते हैं।तब हमारे जबाज़ दिव्यांग भाई रितेश बेन महामंत्री,अमित साहू, संजय चक्रवर्ती प्रचार मंत्री रात्रि 8बजे घुआधार बारिश में दिव्यांग बहू की सामग्री सहित पहुँचे तो परिवार की आंखों से आंसू छलकना स्वाभाविक था हुआ भी वैसा।
दिव्यांग संघर्ष समिति के उपस्थित व अन्य कारणों से उस व्यथा में जो सुखद पल में शामिल न हो सकते सभी सम्मान, सल्यूट के अधिकारी हैं।
Tags :