Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 अन्य घायल, कोच में 'खाना पकाना' बना हादसे की वजह

Aditi News Team

Sat, Aug 26, 2023
भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 अन्य घायल, कोच में 'खाना पकाना' बना हादसे की वजह लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है. ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर रुक गई। एक डिब्बे से शुरू हुई आग की लपटें तेजी से अगल-बगल के डिब्बे तक फैल गईं। आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने तुरंत ट्रेन को खाली कर दिया और नीचे उतर गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं द्वारा गैस सिलेंडर से खाना पकाने की गतिविधियों के कारण लगी। मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा, ‘आज सुबह पर्यटक ट्रेन में लगी आग में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अन्य 20 घायलों को मदुरै के राजाजी गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ आग बुझाने में शामिल रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने डिब्बे से जले हुए शवों को बाहर निकाला।

Tags :

जरूरी खबरें