Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

बच्चों से किया संवाद, पोषण, शिक्षा और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा

गरिमामय विदाई एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षा, संस्कार और सेवा के समर्पित जीवन को मिला भावभीना सम्मान

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

: नवभारत साक्षरता बैठक संपन्न

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
नवभारत साक्षरता बैठक संपन्न गाडरवारा विगत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में नवभारत साक्षरता अंतर्गत असाक्षरों की परीक्षा एवं सर्वे संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए नवभारत कलस्टर कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतिविधियां, जैसे कार्यक्रम का परिचय, रैलियों का आयोजन, सर्वे कार्य, साक्षरता पंजी का अद्यतन एवं पठन-पाठन, शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभी के लिए शिक्षा पर परिचर्चा, साक्षरता के महत्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं, नारे लेखन, निबंध लेखन, संगोष्ठी साक्षरता गीत गायन तथा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रत्येक विद्यालय में शपथ, अक्षर साथियों का सम्मान, तथा नवसाक्षरों को आमंत्रित कर उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में विस्तृत चर्चा की। उनके द्वारा ग्राम वार्ड बसाहटो के सर्वे उपरांत घर की बाहरी दीवार पर चिन्हांकन संपूर्ण साक्षर परिवार अथवा एनआईएलपी लिखने संबंधित सुझाव दिए। यह बैठक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल के मार्गदर्शन तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें