Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: नरसिंहपुर, हड़ताल से राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित,पटवारियों ने लैपटॉप और बस्ता किए जमा

Aditi News Team

Mon, Aug 28, 2023
संदीप राजपूत नरसिंहपुर हड़ताल से राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित,पटवारियों ने लैपटॉप और बस्ता किए जमा नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर जिले के पटवारी हड़ताल पर हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के अगले चरण में नरसिंहपुर तहसील के पटवारियों ने अपने-अपने बस्ता व लैपटॉप कार्यालय में जमा कर दिए। नरसिंहपुर पटवारी तहसील संघ के अध्यक्ष नितिन यादव ने बताया कि समस्त पटवारी अपनी 28 वर्ष पुरानी न्यायोचित मांगो हेतु आंदोलनरत है इसी क्रम मे नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर को संबोधित कर दिनांक 18/8/2023 को ज्ञापन प्रेषित किया गया । आंदोलन के दूसरे चरण में 23/8/2023 से तीन दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहे व 26/8/2023 को भोपाल मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। परन्तु मध्यप्रदेश शासन में पटवारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शासन की पटवारियों के प्रति उपेक्षा से व्यथित होकर मध्यप्रदेश के पटवारी आंदोलन के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे है जिसमे दिनांक 28/8/2023 से प्रदेश के समस्त पटवारी अनिश्चित कालीन कलम बंद / लैपटाप बंद हड़ताल पर रहे।

Tags :

जरूरी खबरें