Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

जिले की सभी नदियों व स्वीकृत खदानों से खनिज रेत उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित

बच्चों से किया संवाद, पोषण, शिक्षा और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा

गरिमामय विदाई एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षा, संस्कार और सेवा के समर्पित जीवन को मिला भावभीना सम्मान

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

: नरसिंहपुर, कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर वाले वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, 15 बाइक्स (बुलेट) के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही, निकाले गए वाहनों से साइलेंसर

Aditi News Team

Mon, Sep 4, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ‘‘अभियान एक दिन एक रोड’’ के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर वाले वाहनों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, 15 बाइक्स (बुलेट) के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही, निकाले गए वाहनों से साइलेंसर। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नही हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर 15 बाइक्स (बुलट) के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 15 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 75,000 रूपये समन शुल्क वसूली किया गया एवं वाहनों से साइलेन्सर निकाले गये।

Tags :

जरूरी खबरें