Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: ड्रग सप्लायर सहित नशे के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने को लेकर जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने जबलपुर पुलिस के अधिकारियों का किया सम्मान

Aditi News Team

Sun, Aug 20, 2023
ड्रग सप्लायर सहित नशे के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने को लेकर जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने जबलपुर पुलिस के अधिकारियों का किया सम्मान विगत दो माह में सप्लायर सहित 24 नशे के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर 71 हजार नग नशीले इंजैक्शन किये गये हैं जप्त वर्तमान समय में सबसे बड़ी सामाजिक बुराई युवाओं का नशे का आदी होकर अपराधों की ओर उन्मुख होना है, युवा वर्ग मादक पदार्थ गांजा, स्मैक, आदि का नशा न कर कुछ नशीली दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा हेै इसकी सबसे बड़ी वजह नशीली दवायें जो बिना डाक्टर के प्रिस्कृप्शन के नहीं मिलना चाहिये, आसानी से मिल जा रही है। नशीली दवाओं का सेवन निश्चित तौर पर युवा पीढी को खोखला कर रहा है, नशे का आदी हो जाने पर नशे की पूर्ति हेतु युवा वर्ग चोरी, लूट, नकबजनी जैसी घटनायें करने लगते हैं, जिसे ध्यान मे रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा नशीले ंइंजैक्शन/दवाई के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये पिछले 2 माह में ड्रग सप्लायर सहित 24 नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर लगभग 71 हजार नशीले इंजैक्शन कीमती लगभग 50 लाख रूपये के जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के द्वारा आज दिनॉक 20-8-2023 को जबलपुर पुलिस द्वारा ड्रग सप्लायर सहित नशे के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने को लेकर जबलपुर पुलिस के अधिकारियों का किया सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) ने जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के सदस्यों को बधाई देते हुये कहा कि जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सकारात्मक भूमिका निभाई है, आशा करता हूॅ कि आगे भी इसी प्रकार नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही में अपना सक्रीय योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर जबलपुर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री सुधीर बठीजा, सचिव चंद्रेश जैन सहित ड्रग एसोसियेशन के पदाधिकारी श्री संजय विश्नोई, श्री रोहित बुधराजा, आजाद जैन आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें