: जबलपुर से पैरा ओलंपिक के खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना
Aditi News Team
Tue, Apr 25, 2023
जबलपुर से पैरा ओलंपिक के खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना
आज विकलांग बल के खिलाड़ी रश्मि टाक एवं अनुराग लखेरा दिल्ली के लिए रवाना हुए यह विकलांग साथी पूर्व में सागर में जो प्रतियोगिता हुई थी उसमें यह चयनित होकर अब यह पैरा ओलंपिक मध्य प्रदेश सीपी एथलेटिक्स टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई।
यह खिलाड़ी डॉक्टर इमरान खान के मार्गदर्शन में रश्मि टांक एवं अनुराग लखेरा दिल्ली जा रहे हैं आज इनकी विदाई के लिए विकलांग बल के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तमराव जबलपुर संभाग उपाध्यक्ष संजय रजक एवं सुमित कोहली, अनूप पटेल, पंचम दहिया, संतोष सोनी, सौरभ गुप्ता, दिनेश झारिया, सरफराज अंसारी एवं अन्य साथी ने इस यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Tags :