Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Jul 4, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले में पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उदय प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी श्री विपिन लाड़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह, अधिकारियों व नागरिकों ने ग्राम पंचायत धुबघटगौड़ी में विभिन्न प्रजातियों के नींबू, आम, पाकड़, पीपल एवं आँवला सहित करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर ने कंटूर ट्रेंच एवं ग्राम के पारंपरिक तालाब का निरीक्षण कर तालाब का गहरीकरण करने, पडल निर्माण कराने तथा अतिक्रमण हटाकर वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शेड नदी के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंधन करने और बांस का रोपण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत खमरिया-जरजोला के खपड़ी गांव स्थित शांतिधाम परिसर में पौधरोपण एवं गैप फिलिंग का कार्य किया गया। कलेक्टर ने परिसर की बाउंड्रीवाल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन 47 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत खापा के ग्राम मेहका में सीसी सड़क एवं शांतिधाम परिसर में तार फेंसिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ग्राम पंचायत करहैया- नर्मदा में नर्मदा समृद्धि परियोजना के अंतर्गत लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया। नर्मदा आश्रय स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे लगाए गए। यहां निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निरीक्षण के दौरान समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें