करेली मंडी ने राजेश यादव को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर दी विदाई : करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी
Aditi News Team
Sat, Jul 4, 2026
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
करेली मंडी ने राजेश यादव को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेश यादव को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री यादव के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा तथा प्रशासनिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंडी सचिव अरविन्द मुदगल ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री यादव अपने अनुभवों से आगे भी समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
कार्यक्रम में सोनेलाल पटेल, प्रकाश कोष्टी, बेनी प्रसाद दुबे, नीलेश रघुवंशी, अनिल लोधी, अनुपम झारिया सहित मंडी समिति के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
करेली कृषि उपज मंडी