Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

गाडरवारा में मकान मालिक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल : महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Aditi News Team

Sat, Jul 4, 2026

गाडरवारा में मकान मालिक की जमकर हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुँच गई। विवाद के दौरान महिलाओं ने मकान मालिक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गाडरवारा क्षेत्र की है जहाँ किसी बात को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद महिलाओं ने आपा खो दिया और मकान मालिक पर चप्पलों की बौछार कर दी। मारपीट का यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद कर रहे पक्षों को शांत कराया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने वहां से हटाया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं को कानून हाथ में लेना पड़ा।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Tags :

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

जरूरी खबरें